- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- Actress Priyanka Chopra came back to India and starts work on new project
दैनिक भास्कर हिंदी: पीसी को मिली एक और हिंदी मूवी, जल्द शुरू होगी द स्काई इज पिंक की शूटिंग
डिजिटल डेस्क, मुंबई । इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा हाल में सिंगर निक जोनस के साथ अपने हॉलीडे को खत्म करके काम पर भारत वापस लौटी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के पास एक नहीं बल्कि दो फिल्में हैं। फिल्म भारत के बाद उन्होंने एक और हिंदी साइन की फिल्म है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी के जरिए एक नई जानकारी साझा की है। प्रियंका ने फिल्म की कहानी के कवरपेज की एक फोटो शेयर की है जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है, उस पर ‘द स्काई इज पिंक’ के साथ ड्राफ्ट 29 लिखा हुआ है। प्रियंका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘और ये शुरू हो गई...हिंदी मूवी.’
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में फरहान अख्तर के प्रियंका चोपड़ा साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की कहानी एक मोटीवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। यह फिल्म ‘मारग्रेटा विद ए स्ट्रॉ’ की डयरेक्टर सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।
सलमान खान के साथ प्रियंका 17 जुलाई से अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करेंगी। भारत में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख भी कास्ट किये गए हैं। अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है।
बता दें कि साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं थी। प्रियंका ने अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीजन किये। कुछ समय पहले ही प्रियंका, अमेरिकी सिंगर- एक्टर निक जोनास के साथ दोस्ती के कारण चर्चा में आईं थीं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।