शाहरूख और दीपिका के बाद निशाने पर भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार, भगवा कपड़े में रोमांस करते दिखाई दे रहे कलाकार, निरहुआ पर यूजर्स बोले-भगवा रंग की इज्जत करते हुए सांसद जी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भगवा कपड़े को लेकर सांसद भी आए निशाने में शाहरूख और दीपिका के बाद निशाने पर भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार, भगवा कपड़े में रोमांस करते दिखाई दे रहे कलाकार, निरहुआ पर यूजर्स बोले-भगवा रंग की इज्जत करते हुए सांसद जी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसी बीच अब तीन भोजपुरी कलाकार और सांसदों पर भी निशाने पर आए गए हैं। अपनी बयानों से हमेशा से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भोजपुरी इंडस्ट्री के इन दिग्गज कलाकारों के लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें भोजपुरी के कलाकार व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली दुबे भगवा कपड़े में नजर आ रही है। स्वरा को ट्वीट में निरहुआ यादव के साथ ही मनोज तिवारी और रवि किशन का भी एक वीडियो है जिसमें भगवा कपड़े का इस्तमाल किया गया है। जिसकी वजह से तीनों भाजपा सांसद लोगों के निशाने पर आ गए हैं। ट्वीट के वायरल होने के बाद से ही शाहरूख खान के फैंस सवाल पूछ रहे कि क्या अब भगवा कि इज्जत हो रही है? 

वीडियो हुआ वायरल 

शाहरूख खान और दीपिका स्टारर फिल्म "पठान" का सबसे पहले हिंदुवादी संगठन और भाजपा के नेताओं ने विरोध जताया था। फिल्म के बेशर्म गाने में दीपिका पादुकोण के पहने गए भगवा कपड़े को हटाने की मांग की गई। 

अब इस पूरे विवाद में भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता भी निशाने पर आ गए है। दरअसल, सोशल मीडिया पर भोजपुरी कलाकारों के वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। जिसमें वो भगवा रंग के कपड़े पहने हुए भोजपुरी अभिनेत्रियों के साथ में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोडिंयों की रोमांटिक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। 

यूसर्ज ने लिया आड़े हाथ

निरहुआ के अलावा सांसद मनोज तिवारी व रवि किशन का भी वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों अभिनेता अपने हिरोईनों के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स सांसद व अभिनेता की तस्वीर और वीडियो को शेयर करते हुए इनकी खूब खिंचाई भी कर रहे हैं। एक यूजर ने निरहुआ के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि "सांसद जी भगवा रंग की इज्जत करते हुए। इस पर बुद्धिजीवी लोग कुछ नहीं बोलेंगे।" 
 

 

Created On :   19 Dec 2022 4:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story