मां के जन्मदिन पर ऐश्वर्य ने पोस्ट किया प्यारा संदेश

Aishwarya posted a cute message on her mothers birthday
मां के जन्मदिन पर ऐश्वर्य ने पोस्ट किया प्यारा संदेश
मां के जन्मदिन पर ऐश्वर्य ने पोस्ट किया प्यारा संदेश

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने शनिवार को अपनी मां वृंदा राय के जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया।

ऐश्वर्य ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं।

एक तस्वीर में उनकी मां अकेली नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वृंदा अपनी नातिन आराध्या के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में ऐश्वर्य ने लिखा, हमारी डालिर्ंग मॉमी-डोड्डा। हम आपसे बेहद प्यार करते हैं हमारी बर्थडे गर्ल..चमकती रहें। इस तस्वीर को 245 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

ऐश्वर्य को आखिरी बार पर्दे पर फन्ने खां में देखा गया था, जिसका निर्देशन नवोदित निर्देशक अतुल मांजरेकर ने किया था।

Created On :   24 May 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story