यह अवॉर्ड सेरेमनी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल के साथ होगी। साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड सेरेमनी 7 से 9 सितम्बर तक चलेगी। इसी सेरेमनी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी श्रीदेवी की बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और फिल्ममेकर जोया अख्तर को भी सम्मानित किया जाएगा।
- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में Meryl Streep अवॉर्ड पाने वाली पहली एक्ट्रेस होंगी ऐश्वर्या
डिजिटल डेस्क, मुबंई। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम एक और अवॉर्ड जुड़ने जा रहा हैं। वूमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (WIFT) इंडिया अवॉर्ड में ऐश्वर्या राय बच्चन को मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड (Meryl Streep Award) से सम्मानित किया जाएगा। पहली बार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से यह सम्मान पाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन पहली एक्ट्रेस होंगी, जिन्हें इस मेरिल स्ट्रीप एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभा का सम्मान करने के लिए दिया जाता है। डब्ल्यूआईएफटी इंडिया ने बताया कि ऐश्वर्या राय को बेहतर अभिनय के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। वूमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (WIFT) इंडिया अवॉर्ड समारोह 8 सितंबर यानी शनिवार वाशिंगटन डीसी के हयात रीजेंसी में आयोजित होने जा रही है।


WIFT इंडिया, WIFT इंटरनेशनल की एक ब्रांच है। यह ब्रांच फिल्म, टेलीविजन, वीडियो और अन्य दूसरे मीडिया में काम करने वाली फीमेल्स को प्रोत्साहित करता है। इस अवार्ड को हॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप के ऑनर में स्थापित किया गया था। 1998 में मेरिल स्ट्रीप को WIF क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। WIFT इंडिया अवार्ड की फाउंडर प्रेसिडेंट पेटरिना डी' रोजारियो के मुताबिक मेरिल स्ट्रीप सभी की प्रेरणा हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम मेल डोमिनेटेड वर्ल्ड में फीमेल्स को उनकी पहचान बनाए रखने का मौका दे सकें।

ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय सिनेमा की एक मशूहर अभिनेत्री है। ऐश्वर्या राय ने 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हें 2 बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। ऐश्वर्या राय बच्चन को भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सरकार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्मानित किया जा चुका है। ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में एक मानी जाती हैं।

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थी। फिल्म में उन्होंने एक सिंगर का रोल प्ले कर खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म फन्ने खां में अनिल कपूर और राजकुमार राव ने लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।