अजय देवगन ने किया पिता का अंतिम संस्कार, कई बॉलीवुड हस्तियां हुई शामिल

Ajay Devgan performs last rites at father Veeru Devgans funeral
अजय देवगन ने किया पिता का अंतिम संस्कार, कई बॉलीवुड हस्तियां हुई शामिल
अजय देवगन ने किया पिता का अंतिम संस्कार, कई बॉलीवुड हस्तियां हुई शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता अजय देवगन के पिता और दिग्गज स्टंट निर्देशक वीरू देवगन का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। कई बॉलीवुड हस्तियों ने अजय और उनकी पत्नी काजोल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीरू का अंतिम संस्कार सोमवार शाम करीब 6 बजे मुंबई के विले पार्ले विश्राम घाट पर हुआ। बता दें कि वीरू देवगन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इस खबर के सामने आने के तुरंत बाद देवगन परिवार ने एक आधिकारिक बयान साझा किया। बयान में कहा गया है कि, "गहरे दुख के साथ, हमें यह बताते हुए खेद है कि वीरू देवगन, वेटरन एक्शन मास्टर और अभिनेता अजय देवगन के पिता का आज सुबह निधन हो गया। अंतिम संस्कार 27 मई 2019 को शाम 6:00 बजे विले पार्ले स्थित विश्राम घाट में किया जाएगा।"

अजय ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की सभी रस्मे पूरे की। सुनील शेट्टी, सलीम खान, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां वीरू को अंतिम विदाई देने पहुंचे। अभिनेता शाहरुख खान जिन्होंने कई फिल्मों में काजोल के साथ काम किया है, को देवगन के घर के बाहर देखा गया। अभिनेता संजय दत्त को घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिनेता सनी देओल और उनके भाई बॉबी भी अजय के घर पहुंचे थे। इसके अलावा अभिनेता युगल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को भी अजय के घर के बाहर देखा गया।

वीरू देवगन लंबे समय में मुंबई के सांताक्रूज हॉस्पिटल में भर्ती थे। सोमवार को उनकी ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। मेडीकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है।

बता दें कि वीरू देवगन बॉलीवुड के फेमस एक्शन डॉयरेक्टर थे। उन्हें एक्शन फिल्मों के लिए पूरा बॉलीवुड जानता है। उन्होंने 1994 दिलवाले, 1983 हिम्मतवाला, 1988 शहंशाह जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर एक्शन डॉयरेक्टर के तौर पर काम किया है। 80-90 के दशक की फिल्मों में वीरू देवगन ने एक्शन और फाइट की सीन को भी कॉरियोग्राफ किया था। वीरू देवगन का जन्म अमृतसर में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम वीणा देवगन है। वीरू देवगन के दो बेटे हैं अजय देवगन और अनिल देवगन।

Created On :   27 May 2019 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story