अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरो में रिलीज, अक्षय की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस 

सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरो में रिलीज, अक्षय की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जो सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। थियेटर्स के शोज फुल जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी की केमस्टरी को फैंस पसंद कर रहे हैं।

फिल्म  यश राज फिल्म्स के बैनर के अंदर बनी हैं। फिल्म भारत के आखिरी हिंदु सम्राट राजा पृथ्वीराज सिंह चौहान के जीवन पर आधिरीत है। फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषा मे रिलीज की गई हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनु सूद और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे रिएक्शन
पृथ्वीराज के शोज सारे फुल जा रहे है। फिल्म पहले दिन तो फैंस के बीच जगह बनाने में सफल होती नजर आ रही हैं।फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते थक नही रहे हैं। फिल्म के विजुअल इफेक्टस और बैटल सीन्स की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म देखने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है तो दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा  कि बड़े पर्दे पर क्या मस्त फिल्म है। इस देश में डॉ साहब से अच्छा कोई डायरेक्टर नहीं है। एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकब्स्टर बताते हुए 4 स्टार भी दे डाले हैं। 

पिछली फिल्म हुई थी बुरी तरह से फ्लॉप
अक्षय की पिछली फिल्म बच्चन पांड़े बॉक्स आफिस पर बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। अक्षय को पृथ्वीराज से बड़ी उम्मीदे है और फिल्म बॉक्स आफिस पर अक्षय की उम्मीदो पर खड़ी उतरते नजर आ रही है। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी सराहा गया है। फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है। पहले दिन फिल्म की लगभग 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद जतायी जा रही हैं। पृथ्वीराज एक बिग बजट फिल्म है और आगे देखना यह रोचक होगा कि फिल्म बॉक्स आफिस पर कितनी कमाई करती है।
 

Created On :   3 Jun 2022 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story