अक्षय जल्द खोलेंगे केसरी के पन्ने, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

अक्षय जल्द खोलेंगे केसरी के पन्ने, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर
हाईलाइट
  • अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केसरी का पहला पोस्टर पोस्ट किया
  • इस पोस्टर में अक्षय पगड़ी पहने और हाथों में तलवार लिए हुए खड़े हैं।
  • दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है पोस्टर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म "केसरी" का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। फैंस के इस इंतजार को खत्म करने के लिए अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस​ फिल्म का पहला पोस्टर पोस्ट किया। इस पोस्टर में अक्षय पगड़ी पहने और हाथों में तलवार लिए हुए खड़े हैं। इस पोस्टर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि यह फिल्म 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। यह लड़ाई ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच सारागढ़ी में हुई, जिसमें 21 सिखों ने 10,000 अफगानियों के खिलाफ जंग लड़ी। अक्षय इसके पहले भी सारागढ़ी लड़ाई की बर्षगाठ मनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। 

इस फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिलकर ​प्रड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन अनुराग सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा, मीर सरवर जैसे अन्य किरदार भी हैं, जो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के ​लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। उन्होंने पगड़ी के साथ लंबी दाढ़ी और मूंछे रखी हुई हैं। वही परिणीति चोपड़ा भी इस फिल्म में बिल्कुल पंजाबी महिला के किरदार में है। कुछ समय पहले ही अक्षय और परि ने अपने लुक की फोटो शेयर की थी। 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हमेशा रियल स्टोरी पर बेस्ड मूवी ही लेकर आते हैं। इसलिए दर्शकों को उनकी फिल्में बहुत पसंद आती हैं। गोल्ड, पैडमैन, एय​रलिफ्ट जैसी अक्षय की सभी फिल्में, बॉक्सआफिस पर सुपर हिट साबित हुई हैं। एक्टिंग के साथ साथ अक्षय का सेंस आफ ह्यूमर भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद​ किया जाता है। उनकी हाजिर जवाबी काबिल ए तारीफ है। उनकी पत्नी भी​ मिसेज फनी बोन अपने फनी आर्टिकल के लिए जानी जाती हैं। 

Created On :   12 Feb 2019 3:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story