आलिया भट्ट ने दी अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज, जल्द पापा बनने वाले हैं रणबीर कपूर

Alia Bhatt gave the news of her pregnancy, Ranbir Kapoor is going to be a father soon
आलिया भट्ट ने दी अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज, जल्द पापा बनने वाले हैं रणबीर कपूर
आलिया-रणबीर के घर गूंजेगी किलकारी! आलिया भट्ट ने दी अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज, जल्द पापा बनने वाले हैं रणबीर कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद से अपने आने वाली फिल्मों को लेकर सूर्खियों में बने हुए हैं। बीटाउन में कपल की शादी की गॉसिप अभी ठंडी भी नहीं हुई थी के आलिया ने एक और अनाउंसमेंट कर दी है, इस ऐलान के बाद से कपल के फैंस बेहद खुश और हैं। फैंस इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि आलिया ने खबर ही ऐसी शेयर की  है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सभी के साथ साझा की है। आलिया ने अपने अल्ट्रासाउंड से एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आवर बेबी….. इज कमिंग सून।" यहां देखें पोस्ट।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)


आलिया ने एक शेरनी की की भी फोटो शेयर की, जिसमें एक शेर और एक शावक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। कपल 2022 की शुरुआत में अफ्रीका में रोमांटिक सफारी पर गए थे। वहां से दोनों ने अपने गूफी आउटडोर क्लिक को भी शेयर किया।

शादी के दो महीने बाद गुड न्यूज

रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने फैमली और क्लोज फ्रेंड्स के बीच निजी समारोह में शादी थी। आलिया ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शादी के दो महीने बाद शेयर की है। बता दें कि, कपल अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी।

रणबीर ने दिया हिंट

रणबीर कपूर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, हाल ही में रणबीर ने अपनी आगामी फिल्म "शमशेरा" के प्रमोशन के दौरान फैंस को अपने पापा बनने का हिंट भी दिया था।  एक्टर से जब पूछा गया कि शादी के बाद वह और कितना काम करेंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार बनाना है और बहुत काम करना होगा। उन्होंने कहा, "अभी मुझे बहुत काम करना है, परिवार बनाना है, उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था।"
 

Created On :   27 Jun 2022 5:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story