कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों को प्रेरित किया : पंजाब के मुख्यमंत्री

Amitabhs message on Kovid-19 inspired millions: Chief Minister of Punjab
कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों को प्रेरित किया : पंजाब के मुख्यमंत्री
कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों को प्रेरित किया : पंजाब के मुख्यमंत्री
हाईलाइट
  • कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों को प्रेरित किया : पंजाब के मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

अमिताभ बच्चन व उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, अभी-अभी पता चला है कि अमिताभ बच्चन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मिशन फतेह के उनके संदेश ने यहां पंजाब में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वह जरूर जीतेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Created On :   12 July 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story