अमोल पालेकर कोविड -19 की वजह से अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार

Amol Palekar hospitalized due to Kovid-19, stable in condition
अमोल पालेकर कोविड -19 की वजह से अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार
बॉलीवुड अमोल पालेकर कोविड -19 की वजह से अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर को कोविड -19 के कारण दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पालेकर रजनीगंधा, चितचोर और गोलमाल जैसे हिंदी क्लासिक्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के 70 और 80 के दशक के चर्चित एक्टर हैं। 

हालत में है सुधार 
कोविड -19  की वजह से अस्पताल में भर्तीय हुए 77 वर्षीय अभिनेता की हालत सुधार बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के डॉक्ट्रों की निगरानी में रखा गया है। पालेकर ने मराठी मुख्यधारा की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड में भी काम किया और योगदान दिया, उन्होंने 1971 में फिल्म शांता के साथ अपनी शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने 1974 में बासु भट्टाचार्य की रजनीगंधा में राखी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा।

वह गोलमाल और नरम-गरम जैसे मध्यम वर्गीय पारिवारिक कॉमेडी फिल्मों में अभिनय करने के लिए लोकप्रिय हैं, इसके अलावा उन्हें घरौंदा, श्रीमान श्रीमती, रंग बिरंगी और भूमिका जैसी फिल्मों में भी देखा गया है।
 

Created On :   10 Feb 2022 6:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story