रणबीर-आलिया को एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने गिफ्ट में दिए रेस्क्यू किए गए दो घोड़े

Animal Welfare NGO gifted two rescued horses to Ranbir-Alia
रणबीर-आलिया को एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने गिफ्ट में दिए रेस्क्यू किए गए दो घोड़े
रालिया को खास तोहफा रणबीर-आलिया को एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने गिफ्ट में दिए रेस्क्यू किए गए दो घोड़े
हाईलाइट
  • रणबीर-आलिया को एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने गिफ्ट में दिए रेस्क्यू किए गए दो घोड़े

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की बधाई के तौर पर ढेरों गिफ्ट्स मिल रहे हैं। लेकिन एक गिफ्ट पर सबकी नजरें टिकी रह गईं।

दरअलस, एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने आलिया-रणबीर को एक घोड़ा और घोड़ी की जोड़ी तोहफे के तौर पर दिए। इनका नाम कपल के नाम पर ही रखा गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों घोड़ों को अलग-अलग जगहों से रेस्क्यू किया गया था।

स्टैलियन को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से रेस्क्यू किया गया। उस समय इसका इस्तेमाल विक्टोरिया की भारी गाड़ी को ढोने के लिए किया जा रहा था। स्ट्रैलियन की हालत बेहद दयनीय थी। वह ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित था। उसके चारों पैरों में दर्दनाक सूजन थी।

वहीं घोड़ी एनीमिक थी। उसे कई संक्रमित घाव थे और गंभीर रूप से कुपोषित थी।

रेस्क्यू के बाद दोनों घोड़ों को पशु राहत में रखा गया। पौष्टिक खाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा भी दी गई। एनिमल राहत एक ऐसा संगठन है जो घोड़ों के लिए मुफ्त सहायता प्रदान करता हैं।

आईएएनएस

Created On :   15 April 2022 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story