1. अनीता का जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया।
- शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग, बढ़ते कोरोना के बाद दिल्ली सरकार ने लगाई नई पाबंदियां
- म्यांमार : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में 80 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत
- टीकों की कमी: 60 देशों पर पड़ सकता है असर, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने की आलोचना
- कोरोना का कहर : महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, उद्धव बोले-और कोई विकल्प नहीं
- दिल्ली ने 7 विकेट से मैच जीता:चेन्नई के खिलाफ लगातार तीसरी जीत, कप्तान पंत ने पहले ही मैच में धोनी को टॉस और मुकाबला दोनों में हराया
B'DAY SPL: कभी थी टीवी की फ्लॉप एक्ट्रेस, आज हैं सबसे पॉपुलर नागिन, जानें अनीता हसनंदानी से जुड़ी बातें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की सबसे पॉपुलर नागिन यानि अनीता हसनंदानी आज (14 अप्रैल) अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत में काफी ठोकरें खाई हैं। यहां तक की उस दौर में अनीता के ऊपर फ्लॉप एक्ट्रेस का टैग भी लग गया था। हालांकि उनकी मेहनत और लगन ने आज उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में साबित किया है। आइए उनके जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।


2. उन्होंने साल 2001 में एकता कपूर के टीवी सीरियल कभी सौतन कभी सहेली से टीवी जगत में कदम रखा था और इसके बाद कई सीरियल में काम किया।

3. एक्ट्रेस ने BSNL मोबाइल, सनसिल्क, पार्ले, मूव संग अन्य ब्रैंड्स के विज्ञापनों में काम किया है।

4. सीरियल से पहले वे बॉलीवुड की एक फेमस फिल्म में छोटा सा रोल निभा चुकी थीं। अनीता ने ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल के गाने 'इश्क बिना' में काम किया था।

5. अनीता तुषार कपूर और सोहेल खान की हीरोइन रह चुकी हैं। उनकी लीड रोल में डेब्यू फिल्म "कुछ तो है" थी। सोहेल संग उन्होंने कृष्णा कॉटेज फिल्म में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने और भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनका फिल्मी करियर बहुत अच्छा नहीं रहा।

6. अनीता ने साउथ सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने कई तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक पंजाबी फिल्म भी की है।

7. टीवी की दुनिया में उन्हें सीरियल काव्यांजलि से पहचान मिली। एक समय में अनीता का इस सीरियल के एक्टर एजाज खान संग अफेयर की खबरें भी सामने आई थी। अनीता ने काव्यांजलि के बाद कई सीरियलों में काम किया, जिसमें ये है मोहब्बतें सबसे फेमस रहा। इन दिनों वे नागिन 4 में नजर आ रही हैं।

8. अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे, लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया।

9. कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं।