Post: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद बोलीं अंकिता लोखंडे- सच की जीत होती है...

Ankita Lokhande made a symbolic post after the FIR against Riya Chakraborty
Post: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद बोलीं अंकिता लोखंडे- सच की जीत होती है...
Post: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद बोलीं अंकिता लोखंडे- सच की जीत होती है...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक समय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने दिवंगत अभिनेता के परिवार द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद एक पोस्ट किया है।

अंकिता ने किसी के नाम या किसी चीज का जिक्र किए बिना सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा है, सच्चाई की जीत होती है। इस ट्वीट को रिया के खिलाफ दर्ज हुए मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता ने सुशांत को करीब छह साल तक डेट किया था। दोनों की मुलाकात एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। सुशांत के पिता द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में रिया के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद सुशांत आत्महत्या मामले ने नाटकीय मोड़ ले लिया है।

उन्होंने रिया पर सुशांत के पैसे हड़पने, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए हैं।सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटके पाए गए थे।

Created On :   29 July 2020 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story