पवन सिंह के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, महज 50 दिनों में इस गाने को मिले सौ मिलियन व्यूज, फैंस ने कहा- गाने का स्वैग ही अलग है  

पावर स्टार पवन सिंह का जलवा जारी पवन सिंह के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, महज 50 दिनों में इस गाने को मिले सौ मिलियन व्यूज, फैंस ने कहा- गाने का स्वैग ही अलग है  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी इंडस्ड्री के पावर स्टार पवन सिंह अपने फिल्मों और गानों के वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह के गाने को रिलीज होते ही लाखों व्यूज मिल जाते हैं। अपने पसंदीदा स्टार के नए गाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच इन दिनों पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है और कई रिकार्ड तोड़ रहा है। पवन सिंह के इस गाने ने महज 50 दिनों के भीतर यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी के साथ पवन सिंह के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

मिल चुके हैं करोड़ो व्यूज

दरअसल, यहां बात हो रही पिछले महीने की शुरुआत में रिलीज हुए गाने हरी-हरी ओढ़नी की जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ड्री की जानी-मानी डांसर डिंपल सिंह भी मौजूद हैं। जिनके डांस मूव्स बेहद पंसद किए जा रहे हैं। आलम ये है कि इनके डांस मूव्स को फैंस कॉपी कर इंस्टाग्राम व फेसबूक जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स पर अपना वीडियो बना कर पोस्ट कर रहे हैं। डिंपल सिंह गाने में हरे रंग की लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस गाने की वीडियो में पवन सिंह और डिंपल सिंह के बीच हो रही नोक-झोक को भी काफी पंसद कर रहे हैं। "हरी-हरी ओढ़नी" गाने को अब तक यूट्यूब पर 100 मिलियन मतलब 10 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल चुके हैं। गाने को करीब 11 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग दो महीने बाद भी यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह का यह गाना साल 2022 का सबसे हिट भोजपूरी गाना भी गया। 

फैंस हुए आवाज के दीवाने

यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे इस गाने को पवन सिंह और भोजपुरी की फेमस फीमेल सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है। वहीं इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने डॉरेक्ट किया है। पवन सिंह के गाने को सुन कर फैंस उनकी आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पावर स्टार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शिवम मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि "पवन भईया जी बेस्ट वॉइस"। वहीं प्रति पांडे नाम की एक और यूजर ने लिखा कि "इस गाने का स्वैग ही बिल्कुल अलग है जब भी गाना सुनिए तो ऐसा लगता है आज ही आया हो, आई लव यू पवन भईया।" इसी तरह ना जाने कितने यूजर्स ने पवन सिंह की तारीफो की पुल बांधे हैं।

हिट है पवन-अनुपमा की जोड़ी

फैंस इस गाने में पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज पर भी खूब प्यार लूटा रहे हैं। देखा जाए तो पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव की जोड़ी जबरदस्त तरीके से हिट रही है। भोजपुरी के सबसे अधिक सुने जाने वाले गानों में से एक "ले लो पुदिना" को भी अनुपमा यादव और पवन सिंह की जोड़ी ने ही गाया था।  
 

Created On :   25 Dec 2022 10:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story