अनुष्का ने की बड़े पर्दे पर वापसी, झूलन गोस्वामी की निभाएंगी भूमिका 

Anushka returns to the big screen, will play the role of Jhulan Goswami
अनुष्का ने की बड़े पर्दे पर वापसी, झूलन गोस्वामी की निभाएंगी भूमिका 
चकदा एक्सप्रेस टीजर अनुष्का ने की बड़े पर्दे पर वापसी, झूलन गोस्वामी की निभाएंगी भूमिका 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस लंबे समय तक अपने फैंस से दूर रहने के बाद, अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर से अपनी वापसी की खबर दी है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म "चकदा एक्सप्रेस" का टीज़र शेयर किया है, जिसमें वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 83 भी बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी जो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। अब अनुष्का शर्मा यह नई फिल्म लेकरप आ रही हैं जो क्रिकेट पर बनी है।

फिल्म के टीजर में कुछ ऐसा है अनुष्का का लुक
अनुष्का नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म "चकदा एक्सप्रेस" के टीजर में कुछ अलग लुक में नजर आ रही हैं। उन्हें अपनी टीम के साथ क्रिकेट की जर्सी पहने देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह वाकई में एक खास फिल्म है क्योंकि यह जबरदस्त बलिदान की कहानी पर बनी है। चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली साबित होगी। झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला ऐसे समय में लिया जब महिलाओं के लिए इस खेल को खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुशकिल था। यह फिल्म कई उदाहरणों की एक नाटकीय कहनी है जिसने उनके जीवन और साथ ही महिला क्रिकेट आकार दिया ।"


टीजर शेयर करने के अलावा उन्होंने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट भी साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने झूलन गोस्वामी और महिला क्रिकेटरों के सफर के बारे में बात की है। पिछले साल मां बनने के बाद अनुष्का का "चकदा एक्सप्रेस" पहला प्रोजेक्ट है। उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की "ज़ीरो" में को एक्टर शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

Created On :   6 Jan 2022 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story