जमशेदपुर में हुए रेप केस पर भड़की अनुष्का, किया 'कड़ी सजा' का आह्वान

Anushka Sharma calls for severe punishment in Jamshedpur rape case
जमशेदपुर में हुए रेप केस पर भड़की अनुष्का, किया 'कड़ी सजा' का आह्वान
जमशेदपुर में हुए रेप केस पर भड़की अनुष्का, किया 'कड़ी सजा' का आह्वान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची के साथ हुए बर्बर सामूहिक दुष्कर्म निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध को रोकने के लिए अपराधियों को कढ़ी सजा मिलनी चाहिए। 

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि "एक 3 साल की लड़की, जो एक रेलवे स्टेशन पर अपनी माँ के साथ सो रही थी। उसका अपहरण कर लिया गया। जमशेदपुर में उसका अपहरण किया गया। फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह इतना अमानवीय और अपमानजनक है, यह सचमुच मुझे गुस्से से हिला रहा है।" 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि बलात्कारी को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि कोई अन्य व्यक्ति कभी भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न करे।

एक्ट्रसे ने एक और ट्विट कर कहा कि "मैं आशा करती हूं कि इस अत्याचार पर जल्द ही न्याय लाया जाएगा और सजा इतनी गंभीर हो कि कोई और इस तरह के जघन्य, राक्षसी अपराध करने से कतराए!" 

बता दें 3 साल की बच्ची को 25 जुलाई को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म से अगवा किया गया था। बच्चा अपनी मां के बगल में सो रहा था, तब उसका अपहरण कर लिया गया था और बाद में उसका बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मंगलवार रात शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   1 Aug 2019 9:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story