अर्जुन कपूर, अंशुला, रिया कपूर और करण बुलानी हुए कोविड संक्रमित, अनिल और बोनी कपूर रहे निगेटिव

Arjun Kapoor, Anshula, Rhea Kapoor and Karan Boolani became Kovid infected, Anil and Boney Kapoor were negative
अर्जुन कपूर, अंशुला, रिया कपूर और करण बुलानी हुए कोविड संक्रमित, अनिल और बोनी कपूर रहे निगेटिव
मलाइका को कोरोना का खतरा अर्जुन कपूर, अंशुला, रिया कपूर और करण बुलानी हुए कोविड संक्रमित, अनिल और बोनी कपूर रहे निगेटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना का कहर बॉलीवुड पर वापस से मंडराने लगा है। अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना से उबरने के कुछ ही दिनों बाद, अब वापस से दूसरा कपूर परिवार कोविड -19 की चपेट में आ गया है।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी करोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। फिलहालयह सभी को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर का कोविड -19 टेस्ट किया गया था, जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया है। सुपर स्टार अनिल कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि सभी को मामूली कोरोना लक्षण देखने को मिले हैं और सभी बेहतर फील कर रहे हैं। अभी अर्जुन कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें थे, इस दौरान वह मुंबई के एक होटल में ठहरे थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी  स्टोरी में लिखा “हां, मैं काभी सावधान रहने के बावजूद भी कोविड संक्रमित हो गई हूं। लेकिन इस महामारी में यह आम बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि मेरी या किसी की निजी स्वास्थ्य जानकारी समाचार या किसी के बातचीत का मुद्दा बने, यह जानकारी केवल सरकारी और चिकित्सा निकायों के लिए होनी चाहिए ताकि वे अपना काम कर सकें न कि गोशिप साइटों पर।”

 

Created On :   29 Dec 2021 8:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story