गर्लफ्रेंड पिटाई मामले में फरार एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार

Armaan Kohli arrested absconding in the girlfriend assault case
गर्लफ्रेंड पिटाई मामले में फरार एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड पिटाई मामले में फरार एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली ने बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहे थे। मुंबई पुलिस ने उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अरमान कोहली पर उनकी गर्लफ्रैंड रंधावा ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। नीरू ने इस मामले में 5 जून को अरमान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। मंगलवार की शाम पुलिस ने अरमान को उनके एक दोस्त के लोनावाला वाले फार्महाउस से गिरफ्तार किया है।

 

लिव-इन में रह रहे थे अरमान-नीरू

नीरू एक फैशन स्टालिस्ट हैं। अरमान और नीरू लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अरमान कोहली ने नीरू की बुरी तरह से पिटाई की थी, जिसके बाद नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब नीरू रंधावा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। पुलिस ने अरमान कोहली के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह केस दर्ज किया है। 

 

 

अरमान पर पहले भी लग चुके हैं मारपीट के आरोप

अरमान कोहली पर लड़कियों से मारपीट का मामला कोई ताजा नहीं है। इससे पहले अरमान की एक्स गर्लफ्रेंड मुनमुन द्ता ने भी अरमान पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं बिग बॉस सीजन 7 में भी अरमान कोहली सोफिया हायत के साथ हाथापाई पर उतर गए थे। विवाद के बाद जब सोफिया बिग बॉस के घर से बेघर हुई थीं तब ही उन्होंने अरमान कोहली के खिलाफ लोनावला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। सोफिया ने अरमान पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए थे, जिसके बाद अरमान को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में अरमान जमानत पर रिहा होकर बिग बॉस के घर में वापस आ गए थे।

 

बता दें कि अरमान कोहली को इस मामले में अरमान को 7 साल तक की सजा हो सकती है। दोनों साल 2015 से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। मीनू ने बताया कि एक छोटी बात पर बहस से शुरू हुआ मामला इस हद तक भयानक मोड़ लेगा उन्होंने कभी नहीं सोचा था। मीनू अरमान के गोवा स्थित विला की देखरेख करती हैं।  

 

मुनमुन दत्ता और तनीषा मुखर्जी को भी कर चुके डेट

बता दें कि अरमान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को डेट भी कर चुके हैं। बिग बॉस में उनकी नजदीकियां काजोल की बहन तनीषा से बढ़ी थी, लेकिन घर से बाहर आने के कुछ समय बाद उनका भी ब्रेकअप हो गया। अरमान और मुनमुन का रिश्ता 2008 में शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही खत्म भी हो गया था। मुनमुन ने कहा था कि अरमान ने उनके साथ भी मारपीट भी की थी। 

Created On :   12 Jun 2018 6:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story