अंबानी परिवार में नए मेहमान का आगमन, मुकेश अंबानी बने दादा

Arrival of little guest in Ambani family, Mukesh Ambani becomes Dada
अंबानी परिवार में नए मेहमान का आगमन, मुकेश अंबानी बने दादा
अंबानी परिवार में नए मेहमान का आगमन, मुकेश अंबानी बने दादा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार में किलकारियां गूंज उठी हैं। उनके घर में नए मेहमान का आगमन हुआ है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने आज एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बेहद खुश है। बता दें कि आकाश और श्लोका ने साल 2019 के मार्च में शादी की थी। 

अंबानी परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, “श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर आज बेटे ने जन्म लिया है। बेटे का जन्म मुंबई में हुआ है। 

मॉडल सलमा अल-शमी ने पिरामिड के सामने कराया अश्लील फोटोशूट

नीता और मुकेश अंबानी दादा –दादी बन गए हैं। बयान में आगे कहा गया कि धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के पर-पोते का स्वागत खुशी से किया गया है। मां और बच्चा ठीक हैं। इस नए सदस्य के आगमन से मेहता और अंबानी परिवार में अपार खुशी का माहौल है।

आकाश और श्लोका की शादी मार्च के महीने में जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। इस आलीशान जश्न में बड़े-बड़े बिजनेसमैन से लेकर नेता और बॉलीवुड के बड़े-छोटे सभी सितारे शामिल हुए थे। इतना ही नहीं यूके के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी अपनी पत्नी संग आकाश और श्लोका की शादी में आए थे। 

Created On :   10 Dec 2020 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story