अर्शी खान की फैमिली ने खोली पोल, कहा 'पब्लिसिटी के लिए परिवार को बदनाम कर रही'

Arshi khan says these lies in bigg boss family opened his secrets
अर्शी खान की फैमिली ने खोली पोल, कहा 'पब्लिसिटी के लिए परिवार को बदनाम कर रही'
अर्शी खान की फैमिली ने खोली पोल, कहा 'पब्लिसिटी के लिए परिवार को बदनाम कर रही'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई ऐसा तमाशा होता रहता है जिससे शो की टीआरपी बनी रहे। बिग बॉस-11 सीजन की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट बन चुकी मॉडल अर्शी खान पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकती है। यह कहना किसी कंटेस्टेंट का नहीं है बल्कि अर्शी की फैमिली का है, जिसने उनकी पोल खोल दी है। कुछ दिनों पहले ही शो के एक एपिसोड में अर्शी खान ने कहा था कि उनके दादा भोपाल के सबसे कैरेक्टर लेस आदमी थे और उन्होंने 18 शादियां की थी, वो अफगानिस्तान के रहने वाले थे। अर्शी की इन्हीं बातों को फैमिली ने नकारते हुए कहा कि पब्लिसिटी के लिए वह अपने ही परिवार को बदनाम कर रही हैं।

अर्शी ने बोले ये झूठ


अर्शी के पिता अरमान खान ने कहा कि उनके वालिद ने केवल दो शादियां की थीं। अंग्रेजी हुकूमत में भोपाल की सेंट्रल जेल में वे जेलर थे।
अर्शी ने उम्र को लेकर भी झूठ बोला है, उनकी मां नादरा ने बताया कि अर्शी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसकी उम्र 26 साल है।
अर्शी ने जिन डॉक्यूमेंट के आधार पर मेयो में एडमिशन लिया था, उसमें उनकी बर्थ डेट 29 जुलाई, 1986 लिखी है। इस हिसाब से उनकी उम्र 31 साल, 3 माह 22 दिन है।
अर्शी ने शो में कहा था कि वे अफगानिस्तान से हैं, हकीकत यह है कि वह भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली हैं।  
अर्शी ने पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से शादी और प्रेग्नेंट होने का दावा किया था। असलियत यह थी कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट था।  
अर्शी खुद को मॉडल बताती हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि मेयो कॉलेज से उन्होंने फीजियोथेरेपी की पढ़ाई की है।

  
अर्शी की पोल खोलते हुए उनकी फैमिली ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर लाइम लाइट में रहना चाहती हैं। इसके लिए वो झूठ का सहारा तक ले रही हैं। बता दें कि शो में अर्शी खान सबसे कॉन्ट्रोवशियल चेहरा बनी हुई हैं। शो में एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट हिना खान ने अर्शी खान पर कैरेक्टर लेस होने का आरोप लगाया है।

Created On :   22 Nov 2017 7:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story