आईफा 2022 में बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने ग्लैमर से बढ़ाया पारा, यहां देखें फोटोज

At IIFA 2022, Bollywood beauties raised their mercury with their glamor, see photos here
आईफा 2022 में बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने ग्लैमर से बढ़ाया पारा, यहां देखें फोटोज
आईफा अवॉर्ड्स 2022  आईफा 2022 में बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने ग्लैमर से बढ़ाया पारा, यहां देखें फोटोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार दो साल बाद अबु धाबी में आयोजित होने जा रहा है। आमतौर पर आईफा अवॉर्ड्स को आयोजन विदेश में बड़े पैमने पर किया जाता है। कोविड-19 महामारी के कारण ये दो साल के लंबे ब्रेक के बाद इस बार धूम-धाम से आयोजित किया जा रहा है। इस कास मौके पर बॉलीवुड के कई नामी सितारें अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। यहां सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, शाहिद कपूर, सारा अली खान, अन्नया पांडे और अन्य सेलेब्स शिरक्त करते नजर आएंगे हैं, अवॉर्ड शो का आयोजन 3 और 4 जून दो दिनों के लिए किया गया है। 

इस साल 22वां आईफा अवॉर्ड सेलिब्रेट किया जा रहा है। बदा दें कि पहला आईफा लंदन में हुआ था। वहीं इस बार अबू धाबी के यस आइलैंड पर बॉलीवुड की हसिनाएं अपना जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। इस खास मौके पर सारा अली खान ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं, एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अन्नया पांडे ने अपने आईफा लुक को लाइट ब्लू कलर के गाउन पेश किया, इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग पेयर की जिसमें वो बेहद गॉर्जेस लग रही थी। एक्ट्रेस का मेसी बन इस लुक को और कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।

जैकलीन फर्नांडीज ने आईफा रॉक्स इवेंट में रैंप पर आग लगा दी। एक्ट्रेस ने एक सिल्वर और गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस कट आउट थाई-हाई स्लिट गाउन में जैकलीन ने पारा काफी बढ़ा दिया।

 अबू धाबी में आईफा के रेड कार्पेट पर पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने अपने ग्लैमरस अंदाज में जलवा बिखेरा, एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर फ्रंट स्लिट गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बॉलीवुड के पावर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी आईफा में अपने स्टाइल से सबका दिल जीतते नजर आएं। जेनेलिया ने इस खास मोके पर पेस्टल पर्पल कलर का ड्रेस पहना था, जिसमें वो बहुत क्लासी लग रही थीं।

Created On :   4 Jun 2022 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story