अवतार ने दुनिया भर में मचाया तहलका, 4 दिन में की 3500 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Avatar created panic all over the world, broke the record of 3500 crores in 4 days
अवतार ने दुनिया भर में मचाया तहलका, 4 दिन में की 3500 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अवतार कलेक्शन अवतार ने दुनिया भर में मचाया तहलका, 4 दिन में की 3500 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक लंबे इंतजार के बाद 16 दिसंबर 2022 को अवतार- द वे ऑफ वॉटर को दुनिया भर में रिलीज किया गया। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दुनिया के हर कोने से लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहें हैं। फिल्म 12 साल में 2000 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है। अवतार एक ऐसी दूनिया की कहानी है जिसे देख कर हर कोई हैरान रह जाए। भारत में फिल्म को 6 भाषायों में रिलीज किया गया है। वहीं  फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही भारत में 46 करोड़ की शानदार कामाई की। वहीं चार दिनों में अपनी लागत को बसूलने में कामयाब रही है।      

तीन दिन में लागत बसूल

अवतार - द वे ऑफ वॉटर दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार है। फिल्म को 2000 करोड़ की बड़ी लागत के साथ बनाया गया है। लेकिन फिल्म ने रिलीज के मात्र चार दिनों में अपनी लागत बसूल कर ली है। वही कई रिकॉड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने भारत में पहले दिन 46 करोड़ की कमाई की तो वहीं तीन दिनों में इसका कलेक्शन 134 करोड़ के पार रहा है। वहीं अब फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, पहले वीकेंड पर इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 134 मिलियन डॉलर, चीन में 59 मिलियन डॉलर, और बाकी दुनिया में 242 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 435 मिलियन डॉलर हो गई है। भारतीय रुपये के हिसाब से ये 3,598 करोड़ रुपये के आसपास है। 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

हॉलीवुड फिल्म अवतार - द वे ऑफ वॉटर भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म रही है। जिसने पहले विकेंड में  134 करोड़ की कामाई की है। इससे पहले एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज के पहले विकेंड 157.20 करोड़ की कमाई की थी। वहीं एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, 94.30 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत में फिल्म को 6 भाषा- इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया। 

पहले पार्ट ने भी मचाया था तहलका
अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म  अवतार को 2009 में रिलीज किया गया था।  इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल का समय बीत गया है लेकिन फिर भी ये कमाई के मामले में सबसे ऊपर बनी हुई है। 
 
 

Created On :   20 Dec 2022 6:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story