बप्पी दा ने अपने इन गानों से सभी का किया मनोरंजन, यहां देखें लिस्ट 

Bappi Da entertained everyone with these songs, see the list here
बप्पी दा ने अपने इन गानों से सभी का किया मनोरंजन, यहां देखें लिस्ट 
बप्पी लहिरी का निधन बप्पी दा ने अपने इन गानों से सभी का किया मनोरंजन, यहां देखें लिस्ट 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलोकेश लहिरी के रूप में जन्मे गायक पूरे देश में बप्पी लहिरि के नाम से लोकप्रिय रहें। कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कल रात मुंबई के अस्पताल में उनका 69 साल की उमर में निधन हो गया। बप्पी दा को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने के बात परिवार के लोगों ने एक डॉक्टर को अपने घर बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पहले से वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहें थे। उनकी देखभाल कर रहें डॉक्टर डॉ दीपक नामजोशी ने बताया कि, कल रात ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण उनकी मृत्यु हो गई है।

महान गायक ने कई हिट गाने दिए हैं जो हर किसी को हमेशआ याद आएंगे। यहां जाने उनके सबसे लोकप्रिय हिंदी गानों के नाम।

"यार बिना चैन कहा रे"
1985 में आई फिल्म "साहेब" का गाना रिलीज होने पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में अनिल कपूर, राखी, अमृता सिंह, उत्पल दत्त, बिस्वजीत, विजय अरोड़ा, देवेन वर्मा, ए के हंगल और दिलीप धवन शामिल थे।

"मौसम है जाने का"
मिथुन चक्रवर्ती, रंजीता, जीवन, जगदीप, इफ्तेखार और अरुणा ईरानी की फिल्म "सुरक्षा" से इस गाने ने काफी धूम मचाई थी। यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर पर आधारित थी।

"याद आ रहा है"
मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत लोकप्रिय फिल्म "डिस्को डांसर" के गानों को कौन भूलेगा। "याद आ रहा है" गाना बप्पी दा के काफी बेहतरीन गानों में से एक है।

"बंबई से आया मेरा दोस्त"
1977 में आई फिल्म "आप की खतीर" का आखिरी गाना "बॉम्बे से आया मेरा दोस्त" में लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का संगीत बप्पी लहिरी ने तैयार किया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना, रेखा, हेलेन और ओम शिवपुरी नजर आएं थे।

"तम्मा तम्मा लोगे"
यह गाना जीतेंद्र, जया प्रदा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म "थानेदार" का है। इस गाने को 2017 में फिल्म "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" के लिए फिर से रीमेक किया गया था, जिसने अभी के युवाओं को भी इस पर खूब डांस कराया।

"आउवा औवा, कोई यहां आह नचे"
फिल्म "डिस्को डांसर" का एक और बेहद हिट गाना। यह फिल्म दुनिया भर में सफल रही, खासकर सोवियत संघ, पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व, तुर्की और अफ्रीका में भी इसने लोगों के दिल पर खूब राज किया।

"ऊह ला ला"
"द डर्टी पिक्चर" का "ऊह ला ला" सॉन्ग तुरंत ही लोगों के बीच हिट हो गया था। विद्या बालन और इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी।

"डिस्को डांसर"
"आई एम ए डिस्को डांसर" गाने को विजय बेनेडिक्ट द्वारा गाया था, हांलकि इस गाने के संगीत ने बप्पी दा को भारतीय संगीत का डिस्को किंग बना दिया था। "डिस्को डांसर" का संगीत उनके द्वारा बनाया गया था। फिल्म का साउंडट्रैक प्लेटिनम तक पहुंच गया जो कि 1 मिलियन बिक्री के बराबर है।

Created On :   16 Feb 2022 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story