बप्पी दा के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें, यहां जाने किसको दिया जाएगा उनका सोना 

Bappi das funeral pictures surfaced, here who will be given his gold
बप्पी दा के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें, यहां जाने किसको दिया जाएगा उनका सोना 
बप्पी दा को आखिरी विदाई बप्पी दा के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें, यहां जाने किसको दिया जाएगा उनका सोना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक और संगीतकार बप्पी लहिरी, जिन्होंने 1980 और 1990 के दशक में अपने धमाकेदार गानों से हर किसी के दिल में जगह बनाई। भारत में डिस्को संगित को पहंचान दिलाने वाले बप्पी लहिरी का ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और सीने की परेशानी से पीड़ित होने के बाद 69 साल की उम्र में निधन हो गया। 
बप्पी दा का अंतिम संस्कार आज किया गाया। उनका अंतिम संस्कार थोड़ी देरी से शुरू हुआ क्योंकि उनके बेटे बप्पा के अमेरिका से आने का इंतजार किया जा रहा था। जुहू के पवन हंस में सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

बेटी का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

बप्पी लहिरी के निधन से परिवार से लेकर पूरा देश गम में डूब गया है। उन्होंने आखिरी सांस अपनी बेटी रेमा के गोद में ली, बीती रात उनके बेटे बप्पा लहिरी अंतिम संस्कार के लिए यूएस से मुंबई वापस आएं हैं। संगीत के अलावा, बप्पी दा सोने की चेन के लिए भी जाने जाते थे, जिसे वह लक के लिए अक्सर अपने गले में पहनते थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके के पास सोने का एक संग्रह था जिसमें चेन, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, हीरे जड़े हुए टुकड़े, यहां तक कि सोने के फ्रेम और सोने के कफलिंक भी शामिल थे।

बता दें कि, इनमें से कुछ उनके द्वारा खरीदे गए थे, बाकी उन्हें करीबी दोस्तों द्वारा गिफ्ट में मिले थे। रिपोर्टों में कहा गया है कि उनके सभी सोने को पारिवारिक विरासत के हिस्से के तौर पर सुरक्षित रखा जाएगा है। रिपोर्ट के अनुसार, बप्पी के बच्चे, बप्पा और रेमा, सोने को संरक्षित करने और अपने पिता की विरासत को बरकरार रखने का सोच रहे हैं।

गोल्डन मैन के नाम से मशहूर बप्पी दा अपने सोने की वजह से एक ब्रांड छवि थे, उन्होंने हमेशा सोने को लेकर अपने शौक को उजागर किया। हालांकि, जब उन्होंने 2014 में कोलकाता में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के रूप में राजनीति में कदम रखा, तो चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास केवल 754 ग्राम सोने के आभूषण हैं जो 17. 7 लाख रुपये के हैं।

Created On :   17 Feb 2022 7:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story