अपने व अपने शरीर के प्रति दयालु बनें : नेहा धूपिया

Be kind to yourself and your body: Neha Dhupia
अपने व अपने शरीर के प्रति दयालु बनें : नेहा धूपिया
अपने व अपने शरीर के प्रति दयालु बनें : नेहा धूपिया
हाईलाइट
  • अपने व अपने शरीर के प्रति दयालु बनें : नेहा धूपिया

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि अपनी खुद की त्वचा के साथ सहज होने और इस पर गर्व करने में कुछ वक्त लगा। इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अपने व अपने शरीर के प्रति दयालु बने रहना बहुत जरूरी है।

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, अपने पांच साल पहले की वह तस्वीर याद है जो आपके हालिया वजन को लेकर आपको खराब महसूस कराती है? वैसे वही पांच साल पहले किसी और ने उसे उसके वजन को लेकर बुरा महसूस करवाया था। हम ऐसे ही बने हैं कि खुद को हमेशा अयोग्य समझते हैं, बेहतर नहीं मानते हैं।

नेहा आगे कहती हैं, अपने व अपने शरीर के प्रति दयालु बनें। यह आपको मिली इकलौती चीज है! मुझे यह समझने और इस पर गर्व महसूस करने व अपनी त्वचा के साथ सहज होने में कुछ वक्त लगा। अगर आप यह पढ़ रहे हैं, तो मेरे जितना समय बर्बाद मत कीजिए। आपका वजन आपको परिभाषित नहीं करता है, आप करते हैं!

Created On :   2 July 2020 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story