- अमेरिका से आई खुफिया रिपोर्ट: चीन-पाक से जारी रहेगा विवाद, मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ भारत
- IPL 2021: सूर्यकुमार के बाद चमके चाहर-पांड्या, मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराया
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 60,212 कोरोना पॉजिटिव मिले, 281 लोगों की जान गई
- मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8998 नए मामले, 40 की मौत हुई
- किसान आंदोलन : राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, एक माह से परेशान कर रहा है युवक
म्यूजिकल प्ले के लिए बिरजू महाराज ने प्रशिक्षित किया दुग्गल को

हाईलाइट
- म्यूजिकल प्ले के लिए बिरजू महाराज ने प्रशिक्षित किया दुग्गल को
मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीश दुग्गल को बाजीराव मस्तानी के म्यूजिकल प्ले वर्जन (संगीतमय नाटक) में बाजीराव के रूप में लिया गया है। उन्होंने इस भूमिका के लिए पंडित बिरजू महाराज से प्रशिक्षण लिया है।
रजनीश ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मैंने इस नए वर्जन के लिए पंडित बिरजू महाराजजी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए छऊ नृत्य भी सीखा है, जो अपने आप में एक अलग अनुभव था।
उन्होंने आगे कहा, शुरू में योजना थी कि इस नाटक को अलग-अलग शहरों और देशों में ले जाएं, लेकिन अब संभावना है कि हम इसे ऑनलाइन लेकर आएंगे। इस पर अभी चर्चा चल रही है।
यह नाटक संजय लीला भंसाली की 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी पर आधारित है, जिसमें मराठा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की कहानी दिखाई गई है। इसमें रणवीर सिंह ने बाजीराव और दीपिका पादुकोण ने मस्तानी की भूमिका निभाई है, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का रोल निभाया है।
मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में बने इस नाटक के क्रिएटिव डायरेक्टर बिरजू महाराज हैं।