ये हैं बॉलीवुड के 'आयरन मैन', पढ़िए मिलिंद सोमन की लाइफ के रोचक किस्से

Bollywood actor and model milind soman birthday
ये हैं बॉलीवुड के 'आयरन मैन', पढ़िए मिलिंद सोमन की लाइफ के रोचक किस्से
ये हैं बॉलीवुड के 'आयरन मैन', पढ़िए मिलिंद सोमन की लाइफ के रोचक किस्से

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में 90 के दशक में वैसे तो कई मॉडल आए, जिनमें से कई हीरो भी बन गए और आज भी इंडस्ट्री में सफल हैं। इसी दशक में आया एक मॉडल शायद आपको याद हो, जिसे आपने पहली बार अलीशा चिनॉय के गाने में देखा हो। साल 1995 में पॉप सिंगर आलिशा चिनॉय के वीडियो मेड इन इंडिया में मिलिंद के किलर लुक ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। फिट एंड टोन्ड बॉडी के साथ गाने में अजगर लपेटे हुए....मिलिंद सोमन। इस मॉडल पर उस समय हजारों लड़कियां मरती थीं। आज मिलिंद सोमन अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

मिलिंद सोमन को इंडिया के "आयरन मैन" के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें 2016 में इस खिताब से नवाजा गया। मिलिंद सोमन का जन्‍म 4 नवंबर 1965 को स्‍कॉटलैंड में रहने वाले एक महाराष्‍ट्रि‍यन परिवार में हुआ। मिलिंद जब सात साल के थे तब अपने परिवार के साथ इंडिया वापस आ गए।  

युवा होने के बाद मिलिंद ने मॉडलिंग के करियर में अपना लक आजमाया और सफल भी रहे। मिलिंद ने अपने एक्टिंग करयिर की सीरियल "कैप्‍टन व्‍योम" से की। इसके बाद वे मॉडल मधु सप्रे के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहे। काफी समय तक दोनों लोग रिलेशन में रहे, इसी बीच एक शूज कंपनी के प्रिंट ऐड में दोनों के न्यूड पोज पर काफी विवाद हुआ था। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस मामले पर दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि बाद में उन्हें बरी कर दिया गया।

मिलिंद सोमन के अफेयर्स

करियर के शुरुआती दिनों में मिलिंद के मधु से अफेयर के बाद 2006 में फिल्‍म "द वैली ऑफ फ्लावर्स की को स्‍टार और फ्रैंच एक्‍ट्रेस माइलिन जंमानोई से अफेयर रहा, दोनों ने गोवा में शादी भी की, लेकिन यह शादी कुछ साल ही चल पाई। 2009 में मिलिंद ने माइलिन से तलाक ले लिया। उस समय मिलिंद एक्‍ट्रेस शहाना गोस्‍वामी के साथ रिलेशनशिप में पड़ चुके थे। हालांकि उनका यह अफेयर भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। मिलिंद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुके हैं। इन दिनों मिलिंद 18 साल की अंकिता कोनवार को डेट कर रहे हैं। मिलिंद अक्सर अंकिता के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनकी मां ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। अंकिता एयर होस्‍टेस रह चुकी है, वे मेराथॉन में भी हिस्‍सा लेती हैं। पिछले साल अक्‍टूबर से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

90 के दशक का एक मॉडल, 52 साल की उम्र में भी सबसे फिट 

मिलिंद ने 50 साल की उम्र में आयरनमैन का खिताब अपने नाम किया है। स्वीटजरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित हुए सबसे कठिन ट्रायथलॉन इवेंट में मिलिंद ने साबित किया कि फिटनेस के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। मिलिंद की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना कठिन है। हाल ही में वे फिल्म "बाजीराव मस्तानी" में पेशवा के किरदार में दिखे थे।  

51 साल की उम्र में एवरेस्‍ट के बेस कैंप पहुंचे 
 

मॉडल मिलिंद सोमन ने 51 साल की एवरेस्‍ट के बेस कैंप तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की, जबकि इस इस उम्र में ऐसा करना असंभव है। मिलिंद ने अपनी इस जर्नी से जुड़ी तस्वीरें भी इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। मिलिंद की यात्रा नेपाल के छोटे से शहर लुकला से शुरु हुई। हिमालय की ट्रैवलिंग पर जाने वाले लोग यहीं रुकते हैं। मिलिंद को पहाड़ों से काफी प्यार है, जर्नी के 6वें दिन उन्होंने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर सेल्फी भी ली। 14,300 फीट की फंचाई पर पहुंचने के बाद मिलिंद ने धूप का मजा लेते हुए तस्वीरें शेयर की। 17वें दिन मिलिंद ने यात्रा पूरी करने के बाद 17,600 फीट की ऊंचाई पर स्थिति एवरेस्‍ट बेस कैंप पर पहुंच कर रिकॉर्ड बना लिया।

इन हिंदी फिल्मों में किया काम

बॉलीवुड में मिलिंद ने बहुत ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया, लेकिन जितनी भी फिल्मों में काम किया, उसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। 2000 में वह सबसे पहले "16 दिसंबर" दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में थे। इसके बाद मिलिंद सोमन "अशोका", "अग्नि वर्षा" "रूल्स", "प्यार का सुपर-हिट फार्मूला" में भी दिखाई दिए। मिलिंद जापानी, मराठी, तेलुगु, जर्मन, फ्रेंच, तमिल, इंगलिश, स्वीडिश सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। मिलिंद के नाम एक लिम्का बुक रिकॉर्ड भी है। जिसमें उन्होंने 30 दिन में 1500 किमी दौड़कर यह रिकॉर्ड बनाया।  

Created On :   4 Nov 2017 7:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story