क्या टाइगर जिंदा हैं के इस एक्टर को डेट कर रही हैं नेहा धूपिया? 

bollywood actor Angad bedi and neha dhupia spot on a lunch date
क्या टाइगर जिंदा हैं के इस एक्टर को डेट कर रही हैं नेहा धूपिया? 
क्या टाइगर जिंदा हैं के इस एक्टर को डेट कर रही हैं नेहा धूपिया? 

डिजिटल डेस्क, मुंबई । बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों हर कोई प्यार की पिंगे बढ़ा रहा हैं। कुछ दिन पहले खबरें आईं थी सिंगर नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांश कोली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के बाद अब एक और कपल है जिनके डेटिंग रूमर्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नेहा धुपिया और "टाइगर जिंदा है" फेम एक्टर अंगद बेदी की। दरअसल हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया और जिस तरह अगंद नेहा को कार तक छोड़ने आए थे उससे तो यही लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ-कुछ चल रहा है। इन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर लंच डेट से आते हुए देखा गया। इस मौके पर नेहा को लेकर अंगद काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। एक्ट्रेस रेड लॉन्ग टॉप और ब्लू जींस में स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं अंगद व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे। 

नेहा और अंगद अभी तक किसी फिल्म में साथ नहीं आए हैं, लेकिन इंडस्ट्री में दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। आपको बता दे किं अंगद ने "तुम्हारी सुलु" में नेहा धूपिया की एक्टिंग की तारीफ की थी। सोशल मीडिया पर अंगद ने नेहा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उनकी अदाकारी को सराहा था। जिसके जवाब में नेहा ने अंगद को शेर बुलाया था। फिर अंगद ने लव यू कमेंट भी लिखा था।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी को क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका के रिसेप्शन में डांस फ्लोर पर थिरकते हुए देखा गया था। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया था। 

अंगद पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वो हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आए थे। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। वहीं नेहा धूपिया टॉक शो BFFs with vogue में मेजबानी कर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके शो में स्टार्स आकर मजेदार किस्से और खुलासे करते हैं। गॉसिप कंटेंट की वजह से ये शो काफी पॉपुलर हो रहा है।

Created On :   24 Feb 2018 7:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story