अपकमिंग फिल्म: होमबाउंड का ट्रेलर प्रियंका चोपड़ा को आया बेहद पसंद, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म को बताया खास

- होमबाउंड का ट्रेलर प्रियंका चोपड़ा को आया बेहद पसंद
- ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म को बताया खास
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'होमबाउंड' को पूरी दुनिया में खूब तारीफ मिली है। नीरज घेवान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दो दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है जो पुलिस की नौकरी के लिए अपनी जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करते हैं। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा दोस्त बने हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर की तारीफ की है।
प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
फिल्म 'होमबाउंड' के ट्रेलर रिलीज होने के अगले ही दिन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया और लिखा- 'ये कुछ खास लग रहा है। नीरज घायवान, आपने बेहतरीन काम किया है।' प्रियंका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस भी फिल्म को लेकर एक्साइडेट नजर आ रहे हैं।
फिल्म स्टार कास्ट
फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी बशारत पीर, नीरज घेवान और सुमित रॉय ने लिखी है। इसके संवाद नीरज घेवान, वरुण ग्रोवर और नीरज दुबे ने लिखे हैं।
Created On :   18 Sept 2025 11:39 AM IST