Madhubala Birthday: कम उम्र में ही दिखाया अपनी अदाकारी का जलवा, इनकी खूबसूरती के आगे दीवाने थे लोग

todays google doodle is based on actress madhubalas birthday
Madhubala Birthday: कम उम्र में ही दिखाया अपनी अदाकारी का जलवा, इनकी खूबसूरती के आगे दीवाने थे लोग
Madhubala Birthday: कम उम्र में ही दिखाया अपनी अदाकारी का जलवा, इनकी खूबसूरती के आगे दीवाने थे लोग

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। खुदा की बनाई सबसे खूबसूरत कृति और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा मधुबाला! जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। इनकी खूबसूरती के कारण ही इनकी तुलना मर्लिन मुनरो से की जाती थी। बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकार उन्हें बर्थडे विश किया है। मधुबाला का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिनके वजह से सिनेमा को पहचाना जाता है। इन्होंने अपना जीवन ही सिनेमा के नाम कर दिया। आज उनकी 86 वी जयंती है,​ जिसे उनके चाहनेवाले सेलिब्रेट कर रहे हैं।

मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। उनके बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी ​था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। शुरुआती दिनों में इनके पिता पेशावर की एक तंबाकू फैक्ट्री में काम करते थे। वहां से नौकरी छोड़ उनके पिता दिल्ली, और वहां से मुंबई चले आए, जहां मधुबाला का जन्म हुआ। मधुबाला का परिवार काफी बड़ा था और वह अपने 11 भाई बहनों के परिवार में अकेली कमाने वाली थी। साथ ही बचपन से उनके दिल में छेद भी था। 

मधुबाला ने 6 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वे बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थीं। उनकी पहली फिल्म बसंत थी, जो 1942 में आई थी। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी से सबका मन मोह लिया। 

ऐसे पड़ा मधुबाला नाम
मधुबाला के ​अभिनय को देखकर, उस समय की जानी मानी एक्ट्रेस देविका रानी बहुत खुश हुई और उनकी ​एक्टिंग को सराहा भी। देविका रानी ने ही मधुबाला को एडवाइस दी थी कि वे अपना नाम मुमताज जेहान देहलवी से बदलकर "मधुबाला" रख लें। तब से वे इसी नाम से पहचानी जाने लगी। 

कई बड़े अ​भिनेताओं के साथ किया काम
मधुबाला ने अपनी 14 साल की उम्र में ही राज कपूर के साथ फिल्म नीलकमल में काम किया। इसी फिल्म के बाद उन्हें मधुबाला नाम से पहचाना जाने लगा। इस फिल्म के बाद उन्हें सौंदर्या देवी का टाइटल मिला। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने उस दौर के सबसे सफल अभिनेताओं राज कपूर, दिलीप कुमार और देवानंद जैसे लोगों के साथ काम किया। 

दिलीप कुमार भी थे फिदा
मधुबाला की खूबसूरती को देखकर उन्हें "वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा" कहा जाता है। उन्होंने कई एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम किया। दर्शकों ने मधुबाला और दिलीप कुमार की जोड़ी को बहुत पसंद किया। मधुबाला की खूबसूरती से मोहित होकर दिलीप ने उनके आगे शादी का प्रस्ताव ​भी रखा, लेकिन मधुबाला के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद उनकी शादी किशोर कुमार से हुई और शादी के कुछ समय बाद वे बीमार रहने लगी।

भयानक रोग से पीड़ित थी मधुबाला
साल 1960 में मधुबाला को पता चला कि वे एक भयानक रोग से पीड़ित है। अपने बेहतर इलाज के लिए वे शादी के बाद लंदन चली गई। डॉक्टर ने उन्हें देखते ही कह दिया कि दो साल से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएंगी। क्योंकि उनके दिल में छेद है, जिसकी वज​ह से इनके शरीर में खून की मात्रा बढ़ती जा रही थी। डॉक्टर्स ने भी इनके रोग के आगे हार मान ली। इसके बाद 1969 में मधुबाला ने एक्टिंग छोड़ निर्देशन का काम ​शुरू किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म नहीं बन सकी। क्येांकि इसी साल, 36 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हो गया और एक हुस्न की मल्ल्किा इस दुनिया को छोड़कर चली गई। 

Created On :   14 Feb 2019 6:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story