- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Viral Video: कॉन्सर्ट में मौजूद भीड़ पर केक फेंकती नजर आईं प्रियंका

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर बात उनके फैंस जानना चाहते हैं। जब जोनस ब्रदर्स ने अपना म्यूजिक वीडियो सकर्स लांच किया था, तब भी प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रही। उसके बाद जब वे अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने मियायी पहुंची तब भी चर्चा में रहीं। हाल ही में प्रियंका जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट का हिस्सा बनीं।
इस कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में प्रियंका और निक सभी दर्शकों पर केक फेंकते नजर आ रहे हैं। ऐसा कुछ गुस्से में नहीं हो रहा था बल्कि यह सिंगर्स और उनके फैंस के बीच हो रही मस्ती का हिस्सा था। यह वीडियों निक और जो जोनस के फ्रेंड स्टीव ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। इस मौके पर प्रियंका और निक के साथ साथ सभी लोग बहुत खुश नजर आ रहे थे।
वीडियों के साथ स्टीव ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें प्रियंका, निक व जो को टैग करते हुए लिखा है, 'बीती रात केक हवा में उड़ाया गया, लेकिन इस बार नए केक रिक्रूट्स द्वारा।'
प्रियंका चोपड़ा के वर्फ फ्रंट की बात कें तो वह फिल्म स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।