दैनिक भास्कर हिंदी: Cannes 2018: न्यूड गाउन में दिखा सोनम का बोल्ड अवतार 

May 16th, 2018

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। सोनम ने कान में अपने दूसरे दिन की अपीयरेंस के लिए वेरा वांग का डिजाइनर न्यूड गाउन चुना। जिसमें सोनम बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आईं। यह गाउन वेरा वांग का 2019 के ब्राइडल कलेक्शन से चूज किया गया है। सोनम के इस लुक को उनकी बहन रिया कपूर और दीप कौल ने डिजाइन किया है। 
 


सेक्सी लुक दिया ऑफ शोल्डर गाउन ने

सोनम का ये गाउन, समर यानि कि गर्मियों की थीम से प्रेरित है। इस न्यूड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में सोनम काफी सेक्सी लग रही थीं। साथ ही इस गाउन में कंट्रोस्ट में यलो कलर का नेट का टेल दिया गया था। जो सोनम को ग्रेसफुल लुक दे रहा था। इसके साथ सोनम ने आंखों को गाउन से मैच कर आईशैडो लगाया था और बालों में मैसी बन बनाया हुआ था साथ ही रेड लिप्स्टिक ने सोनम के लुक को कम्प्लीट किया। 
 

 

 


पहले दिन भी बिखेरा था सोनम ने जलवा

14 मई को सोनम में कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहली अपीयरेंस दी थी। पहले दिन सोनम ने जहां सोबर लुक चुना था तो वहीं दूसरे दिन सोनम ग्लैमरस लुक में दिखीं। पहले दिन सोनम ने Ralph and Russo का डिजाइनर व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। न्यूड मेकअप के साथ सोनम ने सिर्फ अपनी आंखों को हाईलाइट किया था। जो उन्हें गॉर्जियस लुक दे रहा था। सोनम की दोनों दिन रेड कारपेट पर एंट्री ने उनके फैन्स का दिल जीत लिया। 
 


आपको बता दें कि सोनम अपनी शादी के 6 दिन बाद ही कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकल करने पहुंची हैं। सोनम यहां कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करने पहुंची हैं। सोनम के सात ही ऐश्वर्या, दीपिका, कंगना और मल्लिका शेरावत ने भी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर walk किया। 
 


वहीं सोनम के साथ ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी इसी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है।