काम पर लौटने का अब और इंतजार नहीं कर सकती : रकुल

Cant wait to return to work anymore: Rakul
काम पर लौटने का अब और इंतजार नहीं कर सकती : रकुल
काम पर लौटने का अब और इंतजार नहीं कर सकती : रकुल

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत को इस लॉकडाउन के बीच अपने काम की बहुत याद आ रही है और उनका कहना है कि वापस काम पर लौटने का अब वह और इंतजार नहीं कर सकती हैं।

रकुल ने इस साल की शुरुआत में शाकाहार को अपनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह साझा किया है कि उन्हें अपने काम की कितनी याद आ रही है।

उन्होंने मार्च में कराए अपने एक फोटोशूट के वीडियो को साझा किया है और इसके साथ वह लिखती हैं, वापस काम पर लौटने का अब और इंतजार नहीं की सकती..मार्च में किया गया आखिरी शूट।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर रकुल के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 14 लाख हो गई है। आने वाले समय में रकुल अपनी एक परियोजना में अभिनेता अर्जुन कपूर संग नजर आएंगी।

Created On :   8 Jun 2020 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story