क्रिकेटर कुणाल पंड्या ने इस अंदाज में किया अजय को विश, बताया अपना हमशक्ल

Cricketer Kunal Pandya Wish Birthday To Ajay Devgan In a Special Way
क्रिकेटर कुणाल पंड्या ने इस अंदाज में किया अजय को विश, बताया अपना हमशक्ल
क्रिकेटर कुणाल पंड्या ने इस अंदाज में किया अजय को विश, बताया अपना हमशक्ल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के​ सिंघम अजय देवगन ने हालही में अपना 50 वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर सभी लोगों ने उन्हें खास अंदाज में विश किया, लेकिन क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या का विश थोड़ा अलग था। कुणाल ने अजय को जन्मदिन विश करते हुए, उन्हें अपना हमशक्ल बताया। कुणाल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिंघम, सुपरस्टार और मेरे हमशक्ल। मेरे सबसे पसंदीदा एक्टरों में शुमार अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस पर अजय ने भी जवाब देते हुए कहा, थैंक्स क्रुणाल। एक डबल रोल की फिल्म साथ में करते हैं।

दोनों को साथ में देख लगता है कि दोनों का चेहरा काफी कुछ एक दूसरे से मिलता है। वे पहले भी इस तस्वीर को शेयर कर चुके हैं और बताया था कि वे अजय के हमशक्ल हैं। वैसे भी अजय देवगन कुणाल पड्या के फेवरेट एक्टर्स में से एक हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को यूके में क्लिक किया गया था। उस दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर वन डे सीरीज खेल रही थी। इस तस्वीर पर वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी पोलार्ड ने काफी मासूम सवाल पूछते हुए कहा था कि क्या ये शख़्स आपके असली पिता हैं? इस पर कई लोगों ने रिप्लाई करते हुए पोलार्ड को अजय देवगन के बारे में अवगत कराया था।

अजय के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस ​समय वे अपनी फिल्म "दे दे प्यार दे" में बिजी हैं। हालही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार और काफी फनी है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, तब्बू, आलोक नाथ, जिमी शे​रगिल और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स हैं। फिल्म में आलोकनाथ के होने पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा  चुका है, क्योंकि उनका नाम मीटू कैंपेन में सामने आया था। इसके साथ ही अजय अपनी फिल्म तानाजी की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं क्रिकेटर ​कुणाल मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Created On :   4 April 2019 2:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story