ग्रीन पोल्का-डॉटेड जंपसूट में दीपिका ने दिखाया अपना रेट्रो लुक, यहां देखें फोटोज

Deepika flaunts her retro look in a green polka-dotted jumpsuit, see photos here
ग्रीन पोल्का-डॉटेड जंपसूट में दीपिका ने दिखाया अपना रेट्रो लुक, यहां देखें फोटोज
कान्स 2022 ग्रीन पोल्का-डॉटेड जंपसूट में दीपिका ने दिखाया अपना रेट्रो लुक, यहां देखें फोटोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स 2022 में देश का नाम रौसन कर रही हैं। वह सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती आई हैं,  इस बार वह खास तौर पर जूरी मेंबर के रूप भाग ले रही हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो लगातार अपने स्टनिंग लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नए फोटोज और एक वीडियोज शेयर किए हैं। कैमरे के सामने पोज देते हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उन्होंने इस खास मौके पर लुई वुइटन का ग्रीन पोल्का डॉट्स वाला जंपसूट पहना था जिसके जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर ज्वैलरी और ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया।

दीपिका का मेकअप उनके इस लुक को हमेशा की तरह फ्लॉलेस बना रहा था। उन्होंने अपने बालों में एक मेसी पोनीटेल किया था, और व्हाइट स्टिलेट्टो हील्स पहना है।


एक्ट्रेस का ये रेट्रो लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा, उनके फोटो अपलोड करने के तुरंत बाद इस लाइक्स और कमेंट की बौछार हो गई। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ "पठान" में नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। 


 

Created On :   23 May 2022 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story