धर्मेंद्र ने वीडियो मैसेज जारी कर, अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को किया खारिज 

धर्मेंद्र का वीडियो मैसेज धर्मेंद्र ने वीडियो मैसेज जारी कर, अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को किया खारिज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर आए दिनों कई अफवाहे सोशल मीडिया पर चक्कर लगाते नजर आती हैं। हाल ही में एक्टर को लेकर सोशळ मीडिया पर एक अफवाह उड़ी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद धर्मेंद्र के फैंस के बीच हलचल मच गई, ,भी उनके ठीक होने की दुआ करने लगे। ये सब देखते हुए  दिग्गज अभिनेता ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया। धर्मेंद्र ने सभी को आश्वासन दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और घर पर हैं। वीडियो में वो अपनी फिल्म आया सावन झूम के का एक सुनाते नजर आएं और सभी से कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। धर्मेंद्र ने अपने वीडियो में ये भी कहा, "मैं चुप हूं, बीमार नहीं"। यहां देखें उनका ये वीडियो।

Created On :   8 Jun 2022 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story