दिव्या दत्ता ने लॉन्च की अपनी किताब, जावेद अख्तर का दिखा मज़ाकिया अंदाज़

बुक लॉन्च दिव्या दत्ता ने लॉन्च की अपनी किताब, जावेद अख्तर का दिखा मज़ाकिया अंदाज़

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  दिव्या दत्ता ने बुधवार को मुंबई में अपनी दूसरी किताब "द स्टार्स इन माई स्काई" को लॉन्च करने के लिए एक कार्यक्रम रखा था। इस किताब को आधिकारिक तौर पर शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने लॉन्च किया है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा, श्रीराम राघवन, गुरदास मान, दीपक बहरी, समीर नायर और रजित कपूर गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। वहीं गुरदास मान ने कुड़िये किस्मत दी ऐ गा कर खास तड़का लगाया। प्रोग्राम की शुरुआत दिव्या ने अपनी मनोरम आवाज में किताब के एक अंश को पढ़कर की। श्रीराम राघवन ने कहा, “मैंने कुछ अध्याय पढ़े हैं और जिस तरह से दिव्या ने इसे लिखा है, वह मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हर 3-4 महीने में मिलते हैं और जब भी मैं कोई भी फिल्म बना रहा होता हूं तो हम उस पर चर्चा करता हैं।”
जावेद अख्तर अपने मजाकिया अंदाज में नजर दिखाई दिए। उन्होंने कहा, "मैंने अभी-अभी किताब देखी है और मुझे नहीं पता कि क्या कहूँ क्योंकि मैंने अभी तक किताब नहीं पढ़ी है। उनके लेखन के बजाय, मैं लेखक के बारे में बात करूंगा। दिव्या की आँखों में एक चमक है और यह हमेशा कुछ नया जानने के लिए उत्सुक रहती है। यह चीजों को और बेहतर बनाने की कोशिश करती है।" यहां देखिए जावेद अख्तर का मजाकियां अंदाज। 
 

Created On :   12 Nov 2021 8:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story