वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या ने अपने बर्थडे के दिन बिजनेसमैन से की सगाई, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज वायरल

Divya gets engaged to businessman on her birthday after breakup with Varun Sood
वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या ने अपने बर्थडे के दिन बिजनेसमैन से की सगाई, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज वायरल
दिव्या अग्रवाल वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या ने अपने बर्थडे के दिन बिजनेसमैन से की सगाई, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज वायरल

डिजिटल डेस्क मुंबई। बिग बॉस 15 की विनर रह चुकी दिव्या अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दिव्या ने अपने 30 वें जन्मदिन पर बिजनैसमेन अपूर्व पडगांवकर से सागाई कर ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर अपने बर्थडे के मौके पर कुछ फोटोज पोस्ट की है। फोटोज देख फैंस के साथ कई सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

318190321-670160461248964-6214796755204989990-n

दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। फोटो में अपूर्व दिव्या को किस करते नजर आ रहें हैं। अपूर्वा ने दिव्या के बर्थडे के लिए खास पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। अपूर्वा ने पार्टी के दौरान दिव्या को प्रपोज किया।

318005613-107973175412397-7478713531025615280-n

फोटो में दिव्या अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं। अपूर्व पडगांवकर ने घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया। दोनों फोटो में बेहद ही खूश नजर आ रहें हैं। यह दिव्या के लिए नई शुरूआत है। दिव्या की इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज के साथ-साथ फैंस भी लगातार बधाई दे रहे हैं।

divya

दिव्या ने अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- "मेरी मुस्कान कब थमेगी?... कभी नहीं। मुझे नई जिंदगी शुरू करने के लिए सही साथी मिल गया है, अब मैं कभी अकेली नहीं रहूंगी।" दिव्या के लिए ये उनके बर्थडे का सबसे अच्छा तोफा है। 

318096240-201542879018815-1015529636883113439-n

बता दें कि, अपूर्व पडगांवकर इंजीनियर हैं। उन्होंने MBA भी किया हुआ है। वह एक बिजनेसमैन हैं। खुद का रेस्ट्रोरेंट चलाते हैं। उनके मुंबई में चार रेस्ट्रां हैं। वे इंस्ट्राग्राम पर भी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही ये महिलाओं के लिए मास्टर क्लास भी करते हैं, जिसमें वह खाना पकाने से लेकर पेंटिंग समेत अन्य एक्टिविटीज को सिखाते हैं।

318546930-673937887614149-47473799811260941-n

अपूर्व ने खास अंदाज में दिव्या को प्रपोज किया। उन्होंने कहा कि, "सिर्फ परिवार ने ये परमिशन दी है। आपसे ये पूछ सकता हूं कि क्या मैं इस परिवार का हिस्सा बन सकता हूं? ये मुझे कोको कहकर बुलाती हैं। क्या आप कोको की बायको यानी पत्नी बनना चाहेंगी?" जिसके बाद उन्होंने दिव्या के हां कहने पर उन्हें रिंग पहनाया।

318028452-884951992526588-5638423604063484926-n

वहीं दिव्या अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं। दिव्या अग्रवाल और रोडिज फैम वरुण सूद काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वरुण ने एक रियलिटी शो के दौरान दिव्या को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ब्रेकअप की जानकारी दी थी। दिव्या ने यह भी कहा कि ब्रेकअप के बाद भी उनकी दोस्ती बनी रहेगी। लेकिन अब दिव्या ने अपना लाइफ पाटनर चुन लिया है।

 

Created On :   6 Dec 2022 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story