विवेक नहीं होंगे 'बिग बॉस 13' का हिस्‍सा, पत्नी दिव्यांका ने किया खुलासा

Divyanka Tripathi Said Vivek Dahiya Will Not Be Part Of Bigg Boss 13
विवेक नहीं होंगे 'बिग बॉस 13' का हिस्‍सा, पत्नी दिव्यांका ने किया खुलासा
विवेक नहीं होंगे 'बिग बॉस 13' का हिस्‍सा, पत्नी दिव्यांका ने किया खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बीतें दिनों खबर थी कि दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक ​दहिया "बिग बॉस 13" में एंट्री ले सकते हैं। इस खबर से विवेक के फैंस भी काफी खुश थे। हालही में विवेक की पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी ने खबरों को नकार दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया कि विवेक "बिग बॉस 13" का हिस्‍सा नहीं बन रहे हैं। 

दिव्यांका ने बताया कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ मैं मना कर रही हूं। खुद विवेक भी इस शो के लिए अपने आप को फिट नहीं मानते। मतलब इतने लंबे समय के लिए इस घर का हिस्सा नहीं बन सकते। बता दें कि विवेक दहिया आखिरी बार सीरियल " कयामत की रात" में नजर आए थे। इसके अलावा वह सीरियल "कवच" में भी दिखाई दिए थे। 

वहीं दिव्यांका और विवेक एक साथ "नच बलिए 8" का भी हिस्‍सा रह चुके हैं और उन्होंने इस शो को जीता भी था। कहा जा रहा है कि जल्‍दी ही विवेक फेमस सीरियल "नागिन 4" का हिस्‍सा बन सकते हैं। 

Created On :   21 Jun 2019 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story