LOOK RELEASE: फिल्म मुंबई सागा में जॉन के बाद इमरान हाशमी का कॉप लुक रिलीज, जानें कब होगी फिल्म रिलीज?

Emraan Hashmis Cop Look Released After Gangster John
LOOK RELEASE: फिल्म मुंबई सागा में जॉन के बाद इमरान हाशमी का कॉप लुक रिलीज, जानें कब होगी फिल्म रिलीज?
LOOK RELEASE: फिल्म मुंबई सागा में जॉन के बाद इमरान हाशमी का कॉप लुक रिलीज, जानें कब होगी फिल्म रिलीज?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म मुंबई सागा आजकल काफी चर्चा में है। कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म में जॉन अब्राहम का लुक शेयर किया गया था। जिसमें जॉन ग्रे कुर्ता और व्हाइट पायजामा में नजर आए थे। उन्होंने गले में सोने की मोटी चेन और माथे पर तिलक भी लगाया था। जॉन इस फिल्म में गैंगस्टर के किरदार में है। अब फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने फिल्म के एक और अहम किरदार इमरान हाशमी का लुक शेयर किया है। खास बात यह है कि इमरान ने इस फिल्म में पुलिसवाले का रोल निभाया है।

 

 

 

इमरान के लुक पर हुआ था खास एक्सपेरिमेंट

डायरेक्टर संजय ने ट्विटर पर इमरान की एक तस्वीर शेयर की है, और लिखा- मुंबई सागा की टीम का हर शख्स इस बात को लेकर बैचेन था कि इमरान हाशमी एक डेडली पुलिस वाले के किरदार को कैसे निभाएंगे। लेकिन आप खुद ही देखिए किस स्टायल के साथ उन्होंने इस किरदार को निभाया है। बता दें कि इमरान ने इससे पहले नेगेटिव या ग्रे शेड्स किरदार ही निभाए हैं। उन्होंने हालांकि फिल्म उंगली में एक इंस्पेक्टर का रोल निभाया था लेकिन वो कैरेक्टर भी काफी हद तक इमरान की ऑनस्क्रीन इमेज से ही मेल खाता हुआ एक कैरेक्टर था।

 

 

गौरतलब है कि मुंबई सागा एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। 1980 और 1990 के दौर पर बनी इस फिल्म में कई सीन्स सच्ची घटनाओं पर आधारित होंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और काजल अग्रवाल जैसे सितारे नजर आएंगे। बता दें कि संजय गुप्ता अपनी मल्टीस्टारर गैंग्स्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कांटे, मुसाफिर, शूटआउट एट वडाला और शूटआउट एट लोखंडवाला, जिंदा जैसी कई गैंगस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है।

Created On :   6 Feb 2020 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story