फिल्म पठान की एंट्री ने बदला सिनेमा घरों का मौसम, मिल रहे जबरदस्त रिव्यू, सुबह के शो रहे हाउसफुल

फिल्म पठान रिलीज फिल्म पठान की एंट्री ने बदला सिनेमा घरों का मौसम, मिल रहे जबरदस्त रिव्यू, सुबह के शो रहे हाउसफुल

डिजिटल डेस्क मुंबई। शाहरूख खान की फिल्म पठान ने आज सिनेमा घरों में शानदार एंट्री कर ली है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरूख के फैन उन्हें बड़े पर्दे पर देख कर बेहद ही खुश हैं। शाहरूख की फिल्म ने पर्दे पर उतरे ही सिनेमाघरों के मौसम को बदल दिया है। फिल्म को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। और सुबह से ही सारे शो हाउसफुल चल रहे हैं। सिनेमा घरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। बता दें कि, फिल्म का पहला शो फैंस की डिमांड के बाद सुबह 6 बजे से रखा गया था। तो चलिए जानते फिल्म को लेकर लोगों का क्या रिएक्शन है। 

लोगों से मिल रहें शानादार रिएक्शन
बता दें कि, फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो हो चुका है। इसे देखने के बाद फैंस बेहद खुश हैं और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। वहीं जगह जगह जश्र्न मनाया जा रहा है केक कट किये जा रहें हैं। फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। 

फिल्म प्रोड्यूसर ने पठान को आउट्सटैंडिंग बताया है। रिव्यू करते हुए उन्होंने पठान की तारीफ में लिखा- पठान एक मजबूत कहानी के साथ हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा है। फिल्म में शानदार तरीके से कहानी बताई गई है। शाहरुख खान की परफ़ॉर्मेंस आउटस्टैंडिंग है। जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अच्छे हैं। फिल्म में कई सरप्राइज और ट्विस्ट हैं। 

फिल्म क्रिटिक बोले बाप रे बाप
फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल पठान देखकर बाप रे बाप कहने पर मजबूर हो गए। उन्होंने पठाने के सीक्वेंस की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन सीक्वेंस में से एक है। थिएटर को स्टेडियम बना दिया।  बाप रे बाप क्या एक्शन दिखाया है। 

यश राज फिल्म्स ने किया ट्वीट
पठान की सिनेमाघरों  में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। फैंस के साथ ही पठान की पूरी टीम सुपर एक्साइडेट है। यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेय किया गया है, जिसमें लिखा है- पार्टी और पठान का वक्त आ गया है। 

शानदार अवतार में शाहरूख की एंट्री
 शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिखने को मिल रहा है। उनकी धमाकेदार एंट्री ने हर किसी को चौका दिया है। पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहें हैं। फिल्म के लिए शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं। 

Created On :   25 Jan 2023 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story