आश्रम 3 की सक्केस पर ईशा गुप्ता ने दिया रिएक्शन, यहां देखें वीडियो 

वेब सीरीज आश्रम 3 की सक्केस पर ईशा गुप्ता ने दिया रिएक्शन, यहां देखें वीडियो 

डिजिटल डेस्क मुंबई। आश्रम वेब सीरीजो की लिस्ट में एक बड़ा नाम है। सीरीज के दोनो सीजन्स हिट रहे हैं।आश्रम एक एक्शन क्राईम थ्रिलर शो है। सीरीज को दर्शको  ने बहुत पसंद किया है। आश्रम में मुख्य भूमिका बॉबी देओल निभाते नजर आ रहे हैं जिनके किरदार को दर्शको का बहुत प्यार मिल रहा है। अब आश्रम का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है जिसमे एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया ईशा गुप्ता ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। आश्रम 3 ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। सीरीज की एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया ईशा गुप्ता ने आश्रम 3 की सक्केस पर मीडिया से बात करते हुए काफी खुशी जाहिर की। उन्होने  सीरीज को प्यार देने के लिए पब्लिक का धन्यवाद दिया।  ईशा ने आश्रम 3 में काफी बोल्ड रोल निभाया है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि, सीरीज को प्रकाश झा ने बनाया है। यहां देखें ईशा का ये वीडियो।

Created On :   7 Jun 2022 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story