इवान मैकग्रेगर ने बतौर निर्देशक मिली असफलता का सामना करने के लिए संघर्ष किया

Evan McGregor struggles to cope with failure as director
इवान मैकग्रेगर ने बतौर निर्देशक मिली असफलता का सामना करने के लिए संघर्ष किया
इवान मैकग्रेगर ने बतौर निर्देशक मिली असफलता का सामना करने के लिए संघर्ष किया
हाईलाइट
  • इवान मैकग्रेगर ने बतौर निर्देशक मिली असफलता का सामना करने के लिए संघर्ष किया

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस) अभिनेता इवान मैकग्रेगर ने निर्देशक होने के पूरे अनुभव का आनंद लिया, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने अपने प्रयास की असफलता को स्वीकार करने को लेकर संघर्ष किया। मैकग्रेगर ने 2016 में फिल्म अमेरिकन पेस्टोरल का निर्देशन किया था।

उनसे यह पूछे जाने पर कि वह फिर से कैमरे के पीछे कब जाएंगे मैकग्रेगर ने आईएएनएस को बताया, मुझे बहुत अच्छा लगेगा। मैं इसे (निर्देशन) बहुत पसंद करता था। यह सबसे खूबसूरत अनुभव और रचनात्मक अनुभव था। निर्देशन के मेरे सपने को देखते हुए यह उतना ही मजेदार था, जितना मुझे इसके होने उम्मीद थी।

उन्होंने आगे कहा, इसके साथ ही यह सबसे कठिन काम भी था, क्योंकि मैं बहुत अधिक सफल नहीं हुआ और कोई भी इसे सिनेमा में देखने नहीं गया। लंबी अवधि तक किसी चीज को दिल से करना और उसमें मेहनत करने के बाद ऐसा परिणाम मिलना यह मेरे लिए बहुत मुश्किल था।

अभिनेता ने आगे कहा, मैं बहुत सी ऐसी फिल्मों में शामिल रहा हूं, जिन्होंने एक अभिनेता के रूप में बॉक्स ऑफिस पर कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया और यह मेरे लिए बहुत मायने नहीं रखता। लेकिन यह बहुत ही व्यक्तिगत होता है, जब आप कुछ बनाते हैं, जब आप फिल्म का निर्देशन कर रहे होते हैं और फिर सफलता नहीं मिलती है और लोग इस बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करते हैं। यह काफी मुश्किल था।

एमएनएस

Created On :   18 Nov 2020 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story