​डिज्नी के मशहूर कॉर्टून कैरेक्टर मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्ट‍िस्ट रूसी टेलर का निधन

Famous Cartoon Character Minnie Mouses Voice Artist Russy Died
​डिज्नी के मशहूर कॉर्टून कैरेक्टर मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्ट‍िस्ट रूसी टेलर का निधन
​डिज्नी के मशहूर कॉर्टून कैरेक्टर मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्ट‍िस्ट रूसी टेलर का निधन

डि​जिटल डेस्क, मुम्बई। आप सभी को डिज्नी के मशहूर कार्टून मिकी माउस तो याद ही होगा। इस फेमस कॉर्टून का एक बहुत फेमस कैरेक्टर मिनी माउस भी। दरअसल, इस मशहूर कैरेक्टर को आवाज देने वाली महिला रूसी टेलर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी वाल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ Bob Iger ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि टेलर का निधन शुक्रवार को कैलिफोर्निया स्थ‍ित ग्लेनडेल में हुआ। खास बात यह है कि वह वेन ऑलवाइन पत्नी थी, जो मिकी माउस को आवाज दिया करते थे। उनका भी कुछ समय पहले​ निधन हो गया। 

डिज्नी कंपनी के सीईओ बॉब ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि ""रूसी टेलर के गुजरने के साथ ही मिनी माउस ने अपनी आवाज खो दी है। मिनी और रूसी ने 30 से अधिक सालों तक दुनियाभर में लोगों के मनोरंजन का काम किया है। एक ऐसा पार्टनरशिप जिसने मिनी को ग्लोबल आइकन बना दिया और रूसी को डिज्नी का लीजेंड जिन्हें उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं।""

""रुसी को याद किया जाएगा और उनके परिवार और दोस्तों के साथ हमारी गहरी संवेदना है।" वहीं गूफी को आवाज देने वाले बिल फार्मर ने भी एक पोस्ट शेयर कर रूसी के निधन पर अफसोस जताया है। उन्होंने लिखा, ""रूसी परिवार की तरह बहुत नजदीक थीं। अद्भुत, मजेदार और मिनी माउस की तरह स्वीट।""

गौरतलब है कि रूसी ने थीम पार्क, एक्सपीरियंस, एनिमेटेड शॉर्ट और थिएट्रिकल फिल्मों में मिनी माउस को आवाज दी है। मिनी माउस को आवाज देने से पहले रूसी डिज्नी की बहुत बड़ी फैन थीं। 

Created On :   28 July 2019 8:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story