भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस श्र्वेता मेहरा के दीवाने हैं फैंस, इन बड़े सुपरस्टार्स के साथ दे चुकी हैं सुपरहिट सॉन्ग्स

Fans are crazy about Bhojpuri cinema actress Shreveta Mehra, has given many superhit songs
भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस श्र्वेता मेहरा के दीवाने हैं फैंस, इन बड़े सुपरस्टार्स के साथ दे चुकी हैं सुपरहिट सॉन्ग्स
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस श्र्वेता मेहरा के दीवाने हैं फैंस, इन बड़े सुपरस्टार्स के साथ दे चुकी हैं सुपरहिट सॉन्ग्स

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर श्र्वेता मेहरा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका एक के बाद एक सुपरहिट गाना देना है। इन दिनों उनका स्टारडम आसमान चूम रहा है। एक्ट्रेस ने अपने छोटे से करियर में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। श्र्वेता भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके करियर के सबसे सुपरहिट गानों के बारे में जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।

लागेलु जहर

श्र्वेता मेहरा का सबसे सुपरहिट गाना लागेलु जहर है। जिसमें उनकी खूबसूरती कमाल की नजर आ रही थी। गाने में वह ब्लैक ड्रेस में कमाल लग रही थीं। मेहरा का ये गाना आज भी दर्शकों की जुबा पर है। इस गाने को 80 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, इस गाने में श्र्वेता मेहरा के साथ सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी नजर आए थे। सुपरस्टार खेसारी इस गाने में बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए।

परेदेसिया

एक्ट्रेस का दूसरा सबसे सुपरहिट गाना भी खेसारी लाल यादव के साथ ही है। इस गाने के बोल हैं "परदेसिया"। इस गाने में दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी कमाल की थी। इस गाने को यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 6 करोड़ 80 लाख लोग देख चुके हैं।

लोई के टोई

पॉवरस्टार पवन सिंह के साथ श्र्वेता मेहरा की जोड़ी हिट रही है। हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। दोनों सुपरस्टार 'लोई के टोई' गाने में नजर आए थे। जिस पर फैन्स ने खूब प्यार बरसाया। इस गाने को रिलीज हुए महज दो महीने हुए हैं, लेकिन अब तक इसे 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि इस गाने को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

रंग ठोपे ठोपे

सुपरस्टार पवन सिंह और श्र्वेता मेहरा हाल ही में एक होली सॉन्ग में नजर आए थे। गाने में दोनों स्टार्स की बॉन्डिंग जबरदस्त थी। गाने के बोल थे "रंग ठोपे ठोपे"। इस गाने में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि यह गाना 10 दिन पहले यूट्यूब चैनल "वेब म्यूजिक" पर रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि इस गाने को साढ़े तीन लाख लोगों ने लाइक किया है। ये गाना अभी भी यूट्यूब पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

 

Created On :   23 Feb 2023 8:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story