केरल की बाढ़ पर फिल्म काहिरा फिल्मोत्सव में दिखेगी

Film on Kerala floods to be seen at Cairo Film Festival
केरल की बाढ़ पर फिल्म काहिरा फिल्मोत्सव में दिखेगी
केरल की बाढ़ पर फिल्म काहिरा फिल्मोत्सव में दिखेगी

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुरस्कार विजेता मलयामलम फिल्मकार जयराज की हालिया फिल्म रौद्रम 2018 41वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के इंटरनेशनल पैनोरमा सेक्शन के तहत दिखाई जाएगी।

यह फिल्म साल 2018 में केरल में आई विनाशकारी बाढ़ पर आधारित है। रौद्रम 2018 जयराज के नवरसा श्रृंखला की सातवीं फिल्म है।

अफ्रीका और अरबी दुनिया में सबसे पुरानी मानी जाने वाली काइरो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत रविवार को होगी और इसका समापन 29 अक्टूबर को होगा।

आठ बार के राष्ट्रीय और पांच बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता 59 वर्षीय जयराज ने इसे एक वृहद विशेषाधिकार बताया।

उन्होंने कहा, यह फिल्म 2018 के विनाशकारी केरल बाढ़ के दौरान हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। यह राज्य में मछुआरों के समुदाय या केरल के ओन सी वॉरियर्स को समर्पित है, उन्हें आमतौर पर इसी नाम से बुलाया जाता है क्योंकि वे बाढ़ के दौरान बचाव अभियान का हिस्सा थे।

जयराज ने आगे कहा, फिल्म के मुनाफे में से 25 प्रतिशत बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए जाएगी।

यह प्राकृतिक आपदा साल 2018 के मई के अंत तक बारिश के साथ शुरू हुई थी और अगस्त के मध्य तक तीन चरणों में जारी रही। इसमें करीब 483 लोगों की जानें चली गई। उस वक्त 3,000 से अधिक राहत शिविरों में 14.50 लाख लोग थे।

सुरेश कुमार मुत्तथ ने इसे प्रकृति पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है।

Created On :   19 Oct 2019 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story