ऋषि कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी, और इस फिल्म को ही उनके सिनमेजागत में एंट्री कराने वाली फिल्म के नाम से जाना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ऋषि पहली बार 'मेरा नाम जोकर' में नहीं बल्कि 'श्री 420' के मशहूर गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में एक बच्चे के रूप में नजर आए थे।
- आम आदमी को एक और बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के दामों में 25 रुपए का इजाफा
- दिल्ली: सिस्टर पी. निवेदा ने लगाई पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
- पीएम मोदी बोले- कृषि में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का वक्त आ गया है
- दिल्लीः पीएम मोदी ने AIIMS में कोरोना वैक्सीन लगवाई, लोगों से की अपील- बेफिक्र होकर लगवाएं टीका
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा, कन्याकुमारी में छात्रों से करेंगे संवाद
ऋषि कपूर का 66वां जन्मदिन, बॉबी के बाद फिल्मफेयर के लिए करना पड़ा 25 साल इंतजार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। 100 से भी ज्यादा रोमांटिक फिल्में करने वाले ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है, जो बेहिचक अपनी बात रखते हैं। 90 के दशक में लाखों लड़कियों के दिल ऋषि कपूर के लिए धड़कते थे। बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो की फेहरिस्त में शामिल ऋषि कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। 4 सितम्बर 1952 को जन्मे बॉलीवुड के चिंटू यानी ऋषि कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी अनसुनी और दिलचस्प बातें।


80 से 90 के दशक में उन्हें सबसे ज्यादा फेम हासिल हुआ। 90 के दशक में लाखों लड़कियों के दिल ऋषि कपूर के लिए धड़कते थे। उनके घुंघराले बाल और मासूम चेहरा देखते ही लड़कियां उन पर मर मिटती थीं।

रूमानी अंदाज़ से दिलों पर राज करने वाले ऋषि कपूर ने बतौर हीरो 45 साल पहले फिल्म 'बॉबी' से हिंदी सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। यही वो फिल्म थी जिसने ऋषि को रातों-रात शोहरत दिलाई थी। जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'बॉबी' के लिए फिल्फेयर जीतने के बाद 25 साल तक कोई फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं जीता था। उसके बाद उन्हें बॉलीवुड में 25 साल पूरे करने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था।
_730X365.jpg)
ऋषि कपूर राज कपूर के बेटे हैं। ऋषि कपूर के दो और भाई रंधीर कपूर और राजीव कपूर है। यह दोनों भी एक्टर है। हालांकि ऋषि की अपेक्षा इन दोनों स्टार्स का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा।

बतौर एक्टर ऋषि अपनी काम को लेकर काफी गंभीर थे। बॉलीवुड में ऋषि को ज्यादातर लोग चिंटू के नाम से भी जानते हैं। ऋषि ने ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार ही निभाया है। ऋषि कपूर ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाना चाहा। उन्होंने ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना स्टारर 'आ अब लौट चलें' का निर्देशन किया था।

ऋषि कपूर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है तो बेहिचक अपनी बात रख देते हैं। कहा जाता है कि ऋषि 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे, और वे उन्हें प्रपोज भी करने वाले थे। दिलचस्प बात यह है कि वह उस दौरान नीतू सिंह को भी डेट कर रहे थे।

महज 14 साल की उम्र में ऋषि ने नीतू को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया। ऋषि कपूर शादी के दिन बेहोश हो गए थे। दरअसल, ऋषि के आस-पास इतनी ज्यादा भीड़ थी, कि वे घोड़ी चढ़ते, उससे पहले ही उन्हें चक्कर आने लगे।

ऋषि कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' में तौलिया गिराने का एक सीन किया था। सालों बाद उनके बेटे रणबीर भी अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' में तौलिए के साथ कुछ ऐसे ही नजर आए।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।