- कृषि कानूनों पर किसानों का 58वें दिन भी प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाएगी।
- सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 60 अंक नीचे
- नर्मदा नदी में गंदे पानी और मैला का मिलना चिंताजनक : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
36 साल की हुईं देसी गर्ल, बरेली से न्यूयॉर्क तक यूं तय किया सफर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। इस शहर से मिस वर्ल्ड, मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड और फिर 'क्वांटिको गर्ल' बनने तक का प्रियंका का सफर वाकई काबिले तारीफ है। प्रियंका ने अपने करियर में कई पड़ावों को पार किया है। प्रियंका ने बॉलीवुड में तो अपने हुनर की छाप छोड़ी ही है साथ ही हॉलीवुड में भी अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है।
प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका के पिता पंजाब के अंबाला के थे जबकि उनकी मां झारखंड की थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े। लेकिन बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में उन्होंने अपनी हायर एज्युकेशन पूरी की थी इसलिए वो बरेली को ही अपना घर मानती है। प्रियंका अमेरिका में मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रहीं और उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली प्रियंका पांचवीं भारतीय थीं।
प्रियंका का फिल्मी सफर
साल 2000 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद उन्होंने शुरू किया अपना फिल्मी सफर। सबसे पहली शुरुआत प्रियंका ने 2002 में आई तमिल फिल्म 'थमिज़ान' से की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में साल 2003 में आई थ्रिलर फिल्म 'द हीरो' से एंट्री की। हालांकि इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल में नहीं थीं। फिल्म में सनी देओल और प्रीती जिंटा लीड रोल में थे। इसके बाद लगातार अंदाज, ऐतराज, बरसात, ब्लफ मास्टर, मुझसे शादी करोगी, वक्त जैसी सफल फिल्में की। लेकिन साल 2008 में आई उनकी फिल्म फैशन ने उन्हें एक अग ही मुकाम पर पहुंचाया। फिल्म वुमन ओरिएंटेड थी जिसमें प्रियंका ने लीड कैरेक्टर मेघना माथुर का किरदार निभाया था। ये फिल्म उनकी सफलतम फिल्मों की सूची में टॉप पर आती है।
प्रियंका का हॉलीवुड का सफर
प्रियंका ने बॉलीवुड में सफलतम फिल्में देने के बाद हॉलीवुड की ओर रुख किया। सबसे पहले प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में विक्टोरिया लीड्स नाम की खलनायिका का किरदार किया। इस फिल्म में प्रियंका जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं। इसके बाद अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में उन्होंने साल 2015 में लीड रोल किया। इसके बाद इस शो के लगातार 2 सीजन बने थे। जिनमें भी प्रियंका मुख्य भूमिका में रहीं।
प्रियंका की लव लाइफ
प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जोड़ा गया। लेकिन प्रियंका चोपड़ा का प्रेम प्रसंग कभी खुलकर सामने नहीं आया। फिलहाल इन दिनों मीडिया में खबरें है वह अमेरिकी पॉपस्टार निक जोनस को डेट कर रही हैं। दोनों की ही तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों को साथ में घूमते हुए भी कई बार देखा गया है। हाल ही में निक प्रियंका के साथ इंडिया भी आए थे। दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में इस समय हॉट टॉपिक है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।