सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: अपनी बर्थडे पार्टी में शबाना आजमी ने रेखा और माधुरी संग किया जमकर डांस, जावेद अख्तर ने भी लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

- अपनी बर्थडे पार्टी में शबाना ने रेखा और माधुरी संग किया डांस
- जावेद अख्तर ने भी लगाए ठुमके
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने बीते दिन अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के बर्थडे बैश के मौके पर बी टाउन के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं बॉलीवुड की कईं ओजी क्वीन्स डांस फ्लोर पर थिरकती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रेखा, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ 'कैसी पहेली जिंदगानी' गाने पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो शबाना आजमी के जन्मदिन का है। वहीं पार्टी में जावेद अख्तर ने भी शबाना के साथ जमकर ठुमके लगाए।
शबाना आजमी के जन्मदिन पर पहुंचे सितारे
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी 75 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 18 सितंबर को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन मनाने के लिए ऋतिक रोशन, सबा आजाद, सोनू निगम और करण जौहर जैसे सितारे पहुंचे। सब ने शबाना को जन्मदिन की बधाई दी और पार्टी की।
रेखा, माधुरी ने किया डांस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शबाना आजमी, रेखा के साथ डांस कर रही हैं। उनके हाथ में माइक है, वह उसमें गाना गा रही हैं। रेखा ने माधुरी के साथ कई स्टेप डांस किए। इस दौरान उर्मिला ने अपने मूव दिखाए। माधुरी ने भी शबाना आजमी के साथ कदम से कदम मिलाया।
Created On :   19 Sept 2025 11:05 AM IST