OMG...हर्षवर्धन कपूर को चाहिए रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट!

Harshvardhan Kapoor wants Ranbir Kapoor Girlfriend Alia Bhat
OMG...हर्षवर्धन कपूर को चाहिए रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट!
OMG...हर्षवर्धन कपूर को चाहिए रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो Koffee With Karan 6 में अनिल कपूर के होनहार बच्चे एक्टर सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और फिल्म मेकर रिया कपूर पहुंचे। शो में इन भाई-बहनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी नजर आने वाली है। शो में वो काफी मस्ती करते नजर आए और कई सारे रोचक सवालों का जवाब देंगे। इस दौरान करण ने रैपिड फायर राउंड में हर्षवर्धन कपूर से भी कई सारे सवाल पूछे जिसके उन्होंने एक्साइटिंग जवाब दिए। करण अपने शो में स्टार्स के साथ कॉफी पीते और गपशप करते हैं, बल्कि उनके कई दिल राज भी उनसे उगलवाते हैं। शो के इस एपिसोड में भी हर्षवर्धन सिबलिंग्स के साथ ऐसा ही हुआ।  

करण जौहर ने कुछ सेलिब्रिटी का नाम लिया और हर्षवर्धन से पूछा कि इन सेलिब्रिटी के साथ ऐसी कौन सी चीज है जिसे हर्षवर्धन अपने पास चाहते हैं। इसमें जब करण जौहर ने रणबीर कपूर का नाम लिया तो हर्षवर्धन का जवाब चौंकाने वाला था। हर्षवर्धन ने इस दौरान आलिया भट्ट का नाम लिया जो जाहिर है कि कई लोगों के लिए अनएक्सपेक्टेड होगा। साथ ही इस बात को लेकर भी लोगों की उत्सुक्ता बढ़ गई होगी कि रणबीर का इस पर क्या रिएक्शन होगा।

पापा अनिल की वजह से रिहा नहीं बनीं एक्ट्रेस

शो में अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिहा कपूर भी पहुंचीं। उन्होंने अपने फिल्मों में ना आने का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि अपने पिता के कहने पर वो फिल्में में नहीं आईं। दरअसल पिता अनिल को ये लगता था कि अगर वे फिल्मों में काम करेंगी तो उन्हें हमेशा हीरोइन की बहन का रोल मिलेगा। इस बात से अनिल हमेशा फिक्रमंद रहते थे।

सोनम ने बताया पति का फेवरेट गाना

सोनम ने बताया कि जब वह और आनंद डेट कर रहे थे। तब दोनों साथ में "अंदाज अपना-अपना" का गाना "ये रात और ये दूरी" बहुत सुनते थे। यह आनंद का फेवरेट गाना भी है।
सोनम ने यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को स्टॉक करती हैं। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी बहुत कूल हैं और वह जानना चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।

Created On :   31 Dec 2018 10:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story